दमण मुस्लिम एसो.ने वतनपरस्ती के साथ मनाया 75 वाँ हिंदे जम्हूरिया, और 5 वाँ विलय दिवस (दादरा नगर हवेली & दमण दिव) जनाब अशरफ़ भाई शफ़ी रंगरेज ने फहराया तिरंगा।
दमण मुस्लिम एसोसिएशन ने 75 वाँ गणतंत्र दिवस और 5 वाँ विलय दिवस (दादरा नगर हवेली & दमण दिव) हर्षोल्लास से मनाया। दमण मुस्लिम एसो. के प्रेसिडेंट खुर्शीद मांजरा की सदारत और जनरल सेक्रेटरी इमरान खुर्शीद खान की जेरे निगरानी में 26 जनवरी सुबह 10:30 बजे मांजरास पार्किग, खारीवाड़ में भारतीय गणतंत्र दिवस पर जलसा-ए-यौम-ए-जम्हूरिया’ प्रोग्राम हुआ। इस 75 वें हिंदे जम्हूरिया के कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के अग्रणी जनाब अशरफ़ भाई शफ़ी रंगरेज ने कौमी तराने के साथ तिरंगा परचम लहराया। जय हिंद! के नारों के बीच दमण मुस्लिम एसो. के सदर खुर्शीद मांजरा ने दमण-दीव-दानह समेत अहले हिंद के लोगों को यौमे जम्हूरिया (गणतंत्र दिवस) की मुबारकबाद दी। इस मौके पर दमण मुस्लिम एसो नायब सदर जाकिर हुसैन पीरवाला, डीएमसी कौंसिलर असरारहुसैन अलीराजा महातव, इदरीस मुल्ला,फरीद बैग, आबिदअलीचिराग मुल्ला, गफ्फार पठान, फिरोज खलीफा, अतीक लखानी, एमआईएम इंग्लिश स्कूल के प्रेसिडेंट मोइनुद्दीन जिन्ना, साकीर पठान, और मुस्लिम समाज के बुजुर्गों की खास मौजूदगी रही। मालूम हो कि दमण मुस्लिम एसो. वर्षों से गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 19 दिसंबर मुक्ति दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज की नई पीढ़ी में वतनपरस्ती का जज्बा जगाता आ रहा है।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating