28 जनवरी को जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस अहमदाबाद तक जाएगी।

Views: 217
1 0

Read Time:1 Minute, 44 Second

28 जनवरी को जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस अहमदाबाद तक जाएगी,पश्चिम रेलवे के वड़ोदरा मंडल के वड़ोदरा-गैरतपुर सेक्शन में स्थित बाजवा स्टेशन की लाइन नं 1, 2, और 3 को कराचिया यार्ड से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने के संबंध में इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के चलते राजकोट मंडल से होकर जाने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी जिसका विवरण निम्नानुसार है-:आंशिक रूप से रद्द होने वाली ट्रेनें:1) ट्रेन संख्या 22960 जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 28 जनवरी, 2024 को अहमदाबाद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इस तरह यह ट्रेन अहमदाबाद-वड़ोदरा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।2) ट्रेन संख्या 22959 वड़ोदरा-जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस 28 जनवरी, 2024 को वडोदरा के स्थान पर अहमदाबाद से शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारंभ) होगी। इस तरह यह ट्रेन वड़ोदरा- अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।ट्रेन के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like