राजकोट रेल मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस।

Views: 241
1 0

Read Time:3 Minute, 15 Second

राजकोट रेल मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवसपश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में 75वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनायागया। मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने राजकोट स्थित रेलवे क्रिकेटग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा झंडे को सलामी दी। रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) द्वारा शानदार परेड की गयी तथा मंडल रेल प्रबंधक को गार्डऑफ ऑनर पेश किया। इसके बाद श्री अश्वनी कुमार ने सभी रेलकर्मचारियों और उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं तथापश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मीश्र के संदेश का वाचनकिया और वर्ष दौरान राजकोट मंडल की अब तक की उपलब्धियों के बारे मेंभी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मेंगाये गए देशभक्ति के गीतों और नृत्यों ने सभी के दिलों को राष्ट्रीय एकता कीभावना से ओतप्रोत कर दिया। ‘RPF डॉग स्क्वॉड’ द्वारा की गयी प्रस्तुति नेभी सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान रेल सुरक्षा बल द्वारा देश कीसुरक्षा और सम्मान के रूप में एक नाटक प्रस्तुत किया गया। उनके द्वाराउपयोग में लाए जाने वाले हथियार, पिस्टल इत्यादि का प्रदर्शन किया गया।पश्चिम रेलवे के 125 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित निबंध, चित्र/पोस्टर और क्विज़ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार से सम्मान कियागया। वर्ष के दौरान उत्कृष्ठ काम वाले आरपीएफ और जीआरपी के (कुल30 कर्मियों) का डीआरएम के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र और नकदपुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस शुभ अवसर पर पश्चिम रेलवे महिलाकल्याण संगठन राजकोट मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रंजना कुमार व संगठनकी अन्य सदस्यों द्वारा राजकोट स्थित रेल्वे अस्पताल में भर्ती रोगियों कोफल वितरित किये। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में राजकोट मंडल के अपरमंडल रेल प्रबंधक (ADRM) श्री कौशल कुमार चौबे, मंडल सुरक्षा आयुक्तश्री पवन कुमार श्रीवास्तव तथा रेलवे के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ रेलवेअधिकारी व कर्मचारी के साथ उनके परिजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like