अहमदाबाद-वेरावल सुपरफास्ट एक्सप्रेस और अहमदाबाद-वेरावल एक्सप्रेस ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन।

Views: 219
1 0

Read Time:3 Minute, 39 Second

अहमदाबाद-वेरावल सुपरफास्ट एक्सप्रेस और अहमदाबाद-वेरावल एक्सप्रेस ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन।राजकोट-वेरावल-राजकोट लोकल ट्रेन में एसी कोच की सुविधापश्चिम रेलवे के अहमदाबाद स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है और इसे विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में पुनर्विकसित किया जायेगा। इसके चलते राजकोट मंडल से होकर जाने वाली दो जोड़ी ट्रेनों के टर्मिनल को अहमदाबाद स्टेशन की जगह गांधीनगर केपिटल स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया है। तदनुसार, इन ट्रेनों के समय में भी संशोधन किया जाएगा। प्रभावित ट्रेनों और संशोधित समय का विवरण इस प्रकार है:अहमदाबाद से गांधीनगर केपिटल में स्थानांतरित की गई ट्रेनें:1) ट्रेन नंबर 22957 अहमदाबाद-वेरावल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का टर्मिनल गांधीनगर केपिटल में बदल दिया गया है और यह ट्रेन 02 अप्रैल, 2024 से गांधीनगर केपिटल स्टेशन से 21.55 बजे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का चांदलोडिया स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है और इस ट्रेन का आगमन / प्रस्थान समय 22.18/22.20 बजे होगा। इसी तरह, ट्रेन नंबर 22958 वेरावल-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस 01 अप्रैल, 2024 से गांधीनगर केपिटल पर टर्मिनेट होगी और 05.55 बजे गांधीनगर केपिटल स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का चांदलोडिया स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा और इस ट्रेन का आगमन / प्रस्थान समय 05.10/05.12 बजे होगा।2) ट्रेन नंबर 19119 अहमदाबाद-वेरावल एक्सप्रेस का टर्मिनल 16 मार्च, 2024 से गांधीनगर केपिटल में बदल जाएगा और यह ट्रेन गांधीनगर केपिटल स्टेशन से 10.35 बजे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का चांदलोडिया स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा और इस ट्रेन का आगमन / प्रस्थान समय 11.00/11.02 बजे होगा। यह ट्रेन साबरमती स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर 19120 वेरावल-अहमदाबाद एक्सप्रेस 15 मार्च, 2024 से गांधीनगर केपिटल पर टर्मिनेट होगी और 16.00 बजे गांधीनगर केपिटल स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का चंदलोडिया स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा और इस ट्रेन का आगमन / प्रस्थान समय 15.10/15.12 बजे होगा। यह ट्रेन साबरमती स्टेशन पर नहीं रुकेगी।इसके साथ ही ट्रेन नंबर 09521 राजकोट-वेरावल लोकल में 14.03.2024 से और ट्रेन नंबर 09522 वेरावल-राजकोट लोकल में 15.03.2024 से यात्रियों को एक एसी चेयरकार की सुविधा भी प्राप्त होगी।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like