आज दिनांक -09.03.2024 को प्रखंड कार्यालय टिकारी गया में लोकसभा चुनाव 2024 को स्वच्छ ,निष्पक्ष , शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपादित कराने हेतु जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय गया की अध्यक्षता में बैठक किया गया ।

Views: 228
1 0

Read Time:2 Minute, 0 Second

आज दिनांक -09.03.2024 को प्रखंड कार्यालय टिकारी गया में लोकसभा चुनाव 2024 को स्वच्छ ,निष्पक्ष , शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपादित कराने हेतु जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय गया की अध्यक्षता में बैठक किया गया । इस बैठक में सेक्टर पदाधिकारी , सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, Flying Squad Team (FST) , Static Surveillance Team (SST), टिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं टिकारी प्रखंड के सभी थाना अध्यक्ष तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी और निर्वाचन संबंधी सभी पदाधिकारी शामिल हुए । वरीय पुलिस अधीक्षक गया एवं जिला पदाधिकारी गया के द्वारा चुनाव को प्रलोभनमुक्त, भयमुक्त , निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि निर्गत आर्म्स को आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को ध्यान में रखते हुए सत्यापन करें तथा चुनाव के दृष्टिकोण से अधिक से अधिक जमा कराएं । असामाजिक तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करें तथा उन पर निगरानी रखें। वांछित/फरार अपराधियों की गिरफ्तारी करेंगे तथा वारंट/इश्तेहार/कुर्की का तामिला कराएँगे। प्रभावी वाहन चेकिंग करेंगे तथा पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू कराएँगे।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like