अहमदाबाद-वेरावल तथा वेरावल – अहमदाबाद सोमनाथ एक्सप्रेस 2 जुलाई तक साबरमती तक जाएगी।

Views: 392
1 0

Read Time:1 Minute, 59 Second

अहमदाबाद-वेरावल तथा वेरावल – अहमदाबाद सोमनाथ एक्सप्रेस 2 जुलाई तक साबरमती तक जाएगी।पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु दिनांक 23 जून से लेकर 02 जुलाई, 2023 तक ब्लॉक लिया जाएगा जिसके चलते राजकोट मंडल से होकर जाने वाली दो ट्रेनें प्रभावित होंगी। राजकोट डिविजन के सीनियर डीसीएम श्री सुनील कुमार मीना के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें:1. ट्रेन संख्या 22958 वेरावल – अहमदाबाद सोमनाथ एक्सप्रेस 23.06.2023 से लेकर 02.07.2023 तक साबरमती स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इस तरह यह ट्रेन साबरमती और अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।2. ट्रेन संख्या 22957 अहमदाबाद- वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस 23.06.2023 से लेकर 02.07.2023 तक अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती ( जेल की ओर से प्रस्थान करेगी। इस तरह यह ट्रेनअहमदाबाद और साबरमती के बीच आंशिक आंशिक रूप से रद्द रहेगी।रेल यात्रियों से निवेदन है कि वे उपरोक्त फेरबदल को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा प्रारम्भ करें और ट्रेनों के परिचालन संबन्धित नवीनतम अपडेटस की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन करें ताकि किसी प्रकार कि असुविधा ना हो।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like