माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी ने आज ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में वैशाली जिले में विभिन्न। विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी ने आज ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में वैशाली जिले में विभिन्न। विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया और समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिएl इस दौरान गोरौल में कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने फूल-माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हरसेर में मां जगदंबा मंदिर में काली मां की पूजा अर्चना की तथा गोरौल प्रखंड की कटरमाला पंचायत के हरसेर स्थित मजार पर चादरपोशी कर राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। हरसेर में मुख्यमंत्री जी ने समेकित बाल विकास परियोजना अंतर्गत लगाई गईं सब्जियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया, सतत् जीविकोपार्जन योजना की लाभार्थी 151 जीविका दीदियों को 15.10 लाख रुपये का चेक सौंपा। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को नीरा उत्पाद भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों से भी मुलाकात की और उनके बीच ट्राईसाइकिल वितरित किया। मुख्यमंत्री जी ने बिहार महादलित विकास मिशन से जुड़े लोगों से मुलाकात की और उन्हें समाज सुधार अभियान चलाने को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री जी श्री मनोज पासवान के घर पहुंचे जहाँ से वैशाली जिले में जाति आधारित गणना की शुरुआत की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने श्री मनोज पासवान और जाति आधारित गणना करने वाले कर्मचारियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री जी इसके पश्चात् हुसैना खुर्द ग्राम पंचायत स्थित स्वास्थ्य केंद्र एवं पुस्तकालय का निरीक्षण किया और पुस्तकालय में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने यहाँ के लोगों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कटरमाला में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सभी पार्टियों की सहमति से बिहार में जाति आधारित गणना का काम अच्छे से शुरू हो गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद हमलोग उसको प्रकाशित करेंगे साथ ही केंद्र सरकार को भी इसकी रिपोर्ट भेजेंगे। यात्रा के दौरान बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री देवेश चंद्र ठाकुर, उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव, वित्तमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खान, लघु जल संसाधन मंत्री श्री जयंत राज, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा, विधायक श्री सिद्धार्थ पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating