माननीय सांसद श्री केसरीदेवसिंहजी झाला ने हरी झंडी दिखाकर तीन सुपरफास्ट ट्रेनों के वांकानेर स्टेशन पर स्टॉपेज का किया शुभारंभ।
माननीय सांसद श्री केसरीदेवसिंहजी झाला द्वारा आज वांकानेर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रममें ट्रेन नं 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी कविगुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर एकसाथ तीन सुपरफास्ट ट्रेनों के वांकानेर स्टेशन पर स्टोपेज का शुभारंभ किया गया। अन्य दो सुपरफास्टट्रेनें जिनहे वांकानेर स्टेशन पर स्टोपेज प्रदान किया गया उसमें ट्रेन नं. 22905 ओखा-शालिमारसुपरफास्ट एक्सप्रेस और ट्रेन नं. 12905 पोरबंदर-शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। कार्यक्रमके प्रारंभ में राजकोट मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कौशल कुमार चौबे ने सभी का स्वागतकिया। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री केसरीदेवसिंहजी झाला ने कहा कि बहुत लंबे समय सेवांकानेर और मोरबी विस्तार के लोगों की मांग थी कि पोरबंदर-सांतरागाछी कविगुरु सुपरफास्टएक्सप्रेस, ओखा-शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस और पोरबंदर-शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों कोवांकानेर स्टेशन पर स्टोपेज दिया जाए जिसे आज पूरा किया गया है। आज से यह तीनों ट्रेनें अपनेनामांकित दिनों पर वांकानेर स्टेशन पर 13.58 बजे पहुंचेगी और 14.00 बजे प्रस्थान करेगी। राजकोटमंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कौशल कुमार चौबे ने माननीय सांसद श्री केसरीदेवसिंहजी झालाजी का रेल सुविधाएं बढ़ाने में उनके निरंतर प्रयासों और सहयोग हेतु विशेष आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में राजकोट डिविजन के सीनियर डीसीएम श्री सुनील कुमार मीना ने सभी का आभारव्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य जन संपर्क निरीक्षक श्री विवेक तिवारी द्वारा किया गया।इस समारोह में रेलवे के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया केप्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating