पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल-हावड़ा के बीच चलाएगी होली स्‍पेशल ट्रेन।

Views: 247
1 0

Read Time:2 Minute, 12 Second

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा होली त्योहार के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से मुंबई सेंट्रल – हावड़ा के बीच विशेष किराये पर स्‍पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस ट्रेन का विवरण इस प्रकार है: *ट्रेन संख्‍या 08844/08843 मुंबई सेंट्रल – हावड़ा होली स्पेशल [02 फेरे]* ट्रेन संख्‍या 08844 मुंबई सेंट्रल – हावड़ा स्पेशल बुधवार, 27 मार्च, 2024 को मुंबई सेंट्रल से 10.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.05 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 08843 हावड़ा – मुंबई सेंट्रल स्पेशल सोमवार, 25 मार्च, 2024 को हावड़ा से 03:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, बोईसर, वापी, वलसाड, भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच शामिल हैं। *ट्रेन संख्‍या 08844 की बुकिंग 15 मार्च, 2024 से सभी पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ठहराव के समय और संयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry. Indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like