राजकोट मंडल द्वारा यात्रियों को यूटीएस ऐप तथा औटोमेटिक टिकिट वेंडिंग मशीन का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के लिए चलाया जा रहा है जागरुकता अभियान ।

Views: 391
1 0

Read Time:3 Minute, 57 Second

राजकोट मंडल द्वारा यात्रियों को यूटीएस ऐप तथा औटोमेटिक टिकिट वेंडिंग मशीन का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के लिए चलाया जा रहा है जागरुकता अभियान ।अनारक्षित टिकट प्राप्त करने के लिए यात्रियों को लाइन में खड़े होने की आवश्यकता नहींराजकोट मंडल के रेलकर्मियों द्वारा यात्रियों को एटीवीएम (Automatic Ticket Vending Machine यानि स्वचालित टिकिट वितरण मशीन) और यूटीएस ऐप का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के लिए मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर नियमित रुप से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। अब रेलवे का अनारक्षित (जनरल) टिकट प्राप्त करने के लिए यात्रियों को लाइन में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है। अब यात्री स्वयं ही अपना अनारक्षित (जनरल) टिकट बुक कर अपना समय और पैसे दोनों बचा सकते हैं। अब यात्रीगण अपने मोबाइल फोन में यूटीएस ऐप डाउनलोड कर घर बैठे किसी भी स्टेशन से किसी भी स्टेशन तक का अनारक्षित (जनरल) टिकट बुक कर सकते हैं या स्टेशन पर उपलब्ध एटीवीएम (स्वचालित टिकिट वितरण मशीन) से भी किसी भी स्टेशन से किसी भी स्टेशन तक का टिकट स्वयं बुक कर यात्रा कर सकते हैं। एटीवीएम की सुविधा राजकोट मंडल के ओखा, द्वारका, जामनगर, हापा, राजकोट, भक्तिनगर, वांकानेर और सुरेन्द्रनगर स्टेशनों पर उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि रेलवे द्वारा एटीवीएम और यूटीएस ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने पर यात्रियों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाता। उपरोक्त सुविधाओं के निम्नलिखित मुख्य फायदे हैं

यूटीएस ऐप (UIS APP)घर बैठे या स्टेशन के 20 KM केदायरे में रहकर स्वयं अपने मोबाइल फोन मे टिकिट बुक कर सकते हैं।यात्रा, सीजन तथा प्लैटफ़ार्म टिकट की सुविधा उपलब्ध।भुगतान के लिए यूपीआई/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड और आर-वॉलेट की सुविधा उपलब्ध है।आर-वॉलेट रीचार्ज पर 3% अतिरिक्तबोनस राशि प्राप्त करें।स्टेशन जाकर टिकट खिड़की परलाइन लगने का झंझट खत्म।समय और पैसे दोनों की बचत करें1छुट्टे पैसे की कोई समस्या नहीं।पेपरलेस टिकट की सुविधा उपलब्धहै।एटीवीएम (ATVM)स्टेशन पर जाकर वह उपलब्ध स्वचालित टिकिट वितरण मशीन से स्वयं टिकट बुक कर यात्रा कर सकते हैं।यात्रा, सीज़न तथा प्लैटफ़ार्म टिकट की सुविधा उपलब्ध।भुगतान के लिए यूपीआई क्यूआर कोड तथा रेलवे स्मार्ट कार्ड की सुविधा उपलब्ध है।रेलवे स्मार्ट कार्ड रीचार्ज पर 3% करें।अतिरिक्त बोनस राशि प्राप्त टिकट खिड़की पर लाइन लगने का झंझट खत्म।समय और पैसे दोनों की बचत करेंछुट्टे पैसे की कोई समस्या नहीं।पर्यावरण के लिए हितकारी।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like