राजकोट रेल मंडल पर भारत रत्न डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 133वीं जयंती मनायी गई।
पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल द्वारा भारत रत्न डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 133 वीं जयंती राजकोट स्थित ऑफिसर क्लब के प्रांगण में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकोट मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कौशल कुमार चौबे ने की। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री चौबे ने डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्राकट्य कर उनका पुण्य स्मरण किया तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बोलते हुए श्री चौबे ने भारतीय संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और संविधान को तैयार करने में उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील कुमार मीना, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री मनीष मेहता सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ रेल अधिकारी, ट्रेड यूनियनों, एससी/एसटी और ओबीसी एसोसिएशनों के पदाधिकारी के साथ-साथ बड़ी संख्या में रेलकर्मी भी उपस्थित रहे और बाबा साहब के विचारों का मंथन किया।
Average Rating