बहेड़ा थाना द्वारा हत्या कारित करने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
बहेड़ा थाना द्वारा हत्या कारित करने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।घटना का संक्षिप्त विवरणः – दिनांक 20.04.2024 को समय करीब 13.30 बजे ग्राम नवादा के महाल चौकीदार के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नवादा स्थित भगवती मंदिर के पास सुभाष चन्द्र झा के रहरी के खेत में एक अधेड महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पडा हुआ है, जिसके बदन के निचले हिस्से का कपडा नही है। मृतिका की पहचान नवादा भगवती मंदिर में भिच्क्षा मांगकर खाने एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के रूप में हुआ, जिसका मुल पता ज्ञात नहीं हुआ। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बहेडा थानाध्यक्ष अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को पोस्ट मार्टम कराने हेतु डी०एम०सी०एच० भेजा गया। इस संबंध में बहेडा थाना द्वारा अज्ञात के विरूद्ध कांड दर्ज कर।अनुसंधान के क्रम में विधिविज्ञान प्रयोगशाला की टीम, मुजफ्फरपुर के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कराते हुए वांछित प्रर्दश को टीम द्वारा जप्त किया गया। तकनीकि एवं मानवीय अनुसंधान तथा सी०सी०टी०वी० खंघालने पर घटना को कारित करने वाले अभियुक्त का पहचान अजीत कुमार मंडल पे० संजय मंडल सा० नवादा वार्ड नं0-18 थाना बहेडा जिला दरभंगा के रूप किया गया।तत्पश्चात छापेमारी कर अभियुक्त अजीत कुमार मंडल पे० संजय मंडल सा० नवादा वार्ड नं0-18 थाना बहेडा जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया। पुछताछ के दौरान अभियुक्त अजीत कुमार मंडल के द्वारा घटना के संबंध में सविस्तार से बताया, जिस संबंध में अलग से स्वीकारोक्ति बयान दर्ज कर अभियुक्त के निशानदेही पर घटना के समय उसके द्वारा पहने गये कपडे जो सी०सी०टी०वी० फुटेज से मिलता है कोभी बरामद कर लिया गया है।गिरफतार अभियुक्त का नाम-पताः-01. अजीत कुमार मंडल पे० संजय मंडल सा० नवादा वार्ड नं0-18 थाना बहेडा जिला दरभंगा।बरामदगीः-01. मोबाईल- 0102. अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहना हुआ कपडा (सी०सी०टी०मी० के अनुसार)। 03. अभियुक्त का अण्डर वियर।छापेमारी टीम के सदस्यः-01. पु०नि० चन्द्रकांत गौरी, थानाध्यक्ष, बहेडा थाना। 02. पु०अ०नि० रजनी कुमारी, बहेडा थाना। 03. प्र०पु०अ०नि० बसंत कुमार, बहेडा थाना। 04. प्र०पु०अ०नि० प्रियंका कुमारी, बहेडा थाना। 05. डी०आई०यू० टीम, दरभंगा। 06. बहेडा थाना के सशस्त्र बल ।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating