रामनवमी शोभायात्रा में विभिन्न विभिन्न संगठनो ने सफल बनाने में सहयोग दिया।

Views: 462
2 0

Read Time:3 Minute, 1 Second

वापी शहर में हर वर्ष की भाति 2016 से चल रही, श्री रामनवमी शोभायात्रा जो कि,*श्री राम शोभायात्रा समिति वापी* द्वारा निकाली जाती है, यह यात्रा हर वर्ष वापी टाऊन हनुमान मंदिर से निकाली जाती थी. वह भौगोलिक स्थिति के कारण, इस वर्ष छीरी वल्लभ नगर ग्राउण्ड से शुरु होकर, अम्बा माता मंदिर सर्कल, रोटरी सर्कल, भक्तिसेतु हवेली मंदिर,सरगम सोसायटी होते हुए उमिया, रेमण्ड सकेल से, वन्देमातरम चौक गुन्जन, प्राइम सर्कल,मोरारजी सर्कल से होकर रामलीला मैदान में, महा आरती के साथशोभायात्रा पूर्ण की गई।इस यात्रा में विभिन्न समाज ने अपनी झांकी सजाकर सभी अपने अपने समाज और परिवार के साथ भाग लिया।शोभायाता में शामिल हुए संगठन और समाज की सूची,जिवन ज्योति मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट *राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ*, *विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल*,जनसेवा समिति वापी, महाकाल सेना छिरी, मानव कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट वापी,आशापुरा चैरीटेबल ट्रस्ट वापी, उत्तर भारतीय क्षत्रिय समाज, बागेश्वर धाम महिला समिति, एवं और भी बहुत से समाज ने अपनी उपस्थिति देकर भव्य शोभायाता को सफल बनाने में सहयोग दिया।लगभाग इस यात्रा में 8 से 10 हजार भक्तों ने भाग लिया, और प्रभू श्री राम जी के जन्मोत्सव को बडे ही हर्षोल्लास से मनाया।विभिन्न संगठन, समिति, समाज, और मंडल के सहयोग से, यात्रा को मार्गों पर जगह- जगह, पानी, सर्बत,और नास्ते की व्यवस्था की गई। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर मुख्य रथ की आरती भी की गई, बल्लभ नगर पर महिला मंडल द्वारा आरती, सी टाइप सर्कल पर आरती, सौराष्ट्र महिला मित्र मण्डल द्वारा आरती, भक्ति सेतु हवेली पर, प्रभू श्री राम जी की भव्य आरती की गई।विभिन्न समाज, संगठन, समिति, मंडल के साथ और सहयोग से, *श्री राम शोभा यात्रा समिति वापी* की शोभायात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण हुई। श्री राम शोभायात्रा समिति बापी: सभी भक्तों का आभार प्रगत करती है।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like