अहमदाबाद में IPL के तर्ज़ पर टूर्नामेण्ट में उमंग टंडेल होंगे नर्मदा नेवी गेटर्स के कप्तान।
क्रिकेट कोच भगू पटेल ने दी शुभकामना।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ 19 मई 2024 से अहमदाबाद में चिरिपाल फाउंडेशन द्वारा गुजरात क्रिकेट असोसिएशन की सहायता से 6 टीमो के बीच IPL के तर्ज पर T-20 क्रिकेट टूर्नामेण्ट का आग़ाज़ होने जा रहा है जिशमे दमण के उमंग टंडेल नर्मदा नेवी गेटर्स टीम की कप्तानी सम्भालेंगे। उमंग के कोच भगू पटेल ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए बताया है कि उमंग गुजरात टिम के उभरते हुए खिलाड़ी है जिन्हें गुजरात क्रिकेट असोसिएशन ने हाल ही में वापी में हुए नेपाल, बड़ौदा और गुजरात टीम के बीच खेले गए फ्रेंडशिप कप में गुजरात टीम की कप्तानी सोपी थी। आगे उमंग के कोच भगू पटेल ने बताया है की उमंग की टीम में आईपीएल में खेलनेवाले सौरव चौहान, रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी हेत पटेल. ( विकेट किपर बल्लेबाज़ ) उप कप्तान तेजस पटेल जैसे खिलाड़ियो से भरी है जो सभी खिलाड़ी अपना सत प्रतिशत प्रदर्शन करके नर्मदा नेवी गेटर्स को जीत दिलानेमें अपनी अहम भूमिका निभायेंगे। उमंग के अलावा दमण के हरफ़नमौल्ला खिलाड़ी हेमांग पटेल, सुज़ल जीवाणी, यश टंडेल, महिपाल जाला, रोहन पाटिल, आर्यन कामली जैसे खिलाड़ी भी बाक़ी टीमो से खेलते हुए दिखाई देंगे। उमंग के कोच भगू पटेल ने उमंग को नर्मदा नेवी गेटर्स टीम के कप्तान के रूप पर चयन होने पर उन्हें शुभकामना दी है और कहा है कि दमण के सभी खिलाड़ियों को उमंग से सीख लेनी चाहिए।
Average Rating