इंडिया गठबंधन और सपा की जीत में जनता की भावनाओं को हम सब तक पहुँचाने के लिए जिन्होंने अपने साधन जुटाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफ़ार्मों पर सक्रिय रहकर दिन-रात काम किया, उन सबका धन्यवाद-अखिलेश यादव।

Views: 271
1 0

Read Time:1 Minute, 4 Second

इंडिया गठबंधन और सपा की जीत में जनता की भावनाओं को हम सब तक पहुँचाने के लिए जिन्होंने अपने साधन जुटाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफ़ार्मों पर सक्रिय रहकर दिन-रात काम किया, उन सबका अतुलनीय योगदान किसी भी धन्यवाद से कहीं अधिक है।ऐसे सभी ‘सोशल मीडिया वॉलंटियर्स’ ने हमारी बात भी जनता तक पहुँचायी, इस तरह उनका ‘संवाद-सेतु’ बनना भारत के लोकतंत्र के पुनर्जागरण और संविधान की पुनर्स्थापना में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। भारत में ‘सोशल मीडिया’ और ‘सिटीजन जर्नलिज्म’ सामाजिक न्याय की मशाल का वाहक बन गया है। आप सभी सकारात्मक सोच के साथ सक्रिय रहें, आंदोलनरत रहें। सबको बहुत-बहुत धन्यवाद, सबका आभार।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like