मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।
लखनऊ, 23 जून 2024, रविवार बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद, सुश्री मायावती जी द्वारा, लखनऊ यू.पी. पार्टी प्रदेश कार्यालय में, बी.एस.पी. की राष्ट्रीय स्तरीय अति-महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई, जिसमें पार्टी की केन्द्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों, राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों आदि ने शिरकत की।यह देश में अभी हाल ही में, 18वीं लोकसभा के हुये आमचुनाव सम्पन्न होने के बाद, पार्टी की राष्ट्रीय स्तरीय पहली बड़ी बैठक थी, जिसमें इस बार विरोधी पार्टियों द्वारा चुनाव में विशेषकर संविधान बचाओं जैसे अनेकों और उठाये गये मुद्दों को लेकर किये गये गलत प्रचार से गुमराह होकर, जो अपनी पार्टी का जबरदस्त नुकसान हुआ है। उसपर खास ध्यान आकर्षित कराते हुये, आगे चुनाव में पार्टी को फिर से ऐसा नुकसान ना हो सके, तो इस सन्दर्भ में, उन्हें यह हकीकत बताई गई कि जिस कांग्रेस पार्टी ने भारतीय संविधान सभा में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को आने से रोकने के लिए, किस्म किस्म के हथकण्डे अपनाये थे, वह पार्टी अब, इनके द्वारा निर्मित किये गये संविधान को कैसे बचाने की बात कर सकती है? यह भी अति गम्भीरता से सोचने की बात है। तथा ना ही इस पार्टी ने, बाबा साहेब को भारतरत्न की उपाधि देकर सम्मानित किया था।इतना ही नहीं बल्किी, भारतीय संविधान लागू होने पर जब, कांग्रेस की केन्द्रीय सरकार ने, संविधान के मुताबिक देश के SC, ST व OBC वर्गों के लोगों को खासकर आरक्षण सम्बन्धी कानूनी अधिकारों का पूरा लाभ नहीं दिया। तथा जनहित के अन्य और जरूरी मुद्दों पर भी जब बाबा साहेब की बात नहीं मानी गई थी, तो तब फिर इन्होंने दुःखी होकर ऐसी सरकार में कानूनी मन्त्री पद पर बने रहना सही नहीं समझा तथा फिर इन्होंने इस पद से इस्तीफा भी दे दिया था,तो तब फिर बाबा साहेब ने अपने इन वर्गों के लोगों को एकजुट होकर व अपनी अलग से राजनैतिक पार्टी बनाकर केन्द्र व राज्यों की भी राजनैतिक सत्ता की मास्टर चाबी खुद अपने हाथों में लेने की सलाहा दी थी, ताकि फिर ये लोग संविधान में दिये गये कानूनी अधिकारों का पूरा लाभ ले सकें। इस खास बात की तरफ ध्यान आकर्षित कराते हुये पार्टी के लोगों को अपने इन वर्गों को कैडर के आधार पर बी.एस.पी. से जोड़ने के लिए भी, जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये।बैठक में उन्हें यह भी बताया गया कि वर्तमान में केन्द्र की भाजपा व इनकी NDA की सरकार पूरेतौर से स्थिर नहीं है। इनकी कभी भी अस्थिर होने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में पार्टी के लोगों को पूरे देश में पार्टी के संगठन में मिशनरी लोगों को आगे करके पार्टी के जनाधार को युद्धस्तर पर बढ़ाना है। ताकि हर स्तर।पर पार्टी मजबूत हो सके। इतना ही नहीं बल्किी चुनाव में किसी ना किसी मुद्दे को लेकर विशेषकर गरीब व कमजोर वर्गों के लोग गुमराह होकर, जो अपनी एक मात्र हितेषी पार्टी बी.एस.पी. को नुकसान पहुँचा के, यहाँ इनका शोषण करने वाली पार्टी को सत्ता में आसीन करा देते है। जो यह कतई भी उचित नहीं है। जिस पर पार्टी के लोगों को जरूर सोच-विचार करना चाहिये।इसके साथ-साथ इनको अपनी यह बार-बार गुमराह होने की आदत भी जरूर छोड़नी होगी। और इनको हर परिस्थिति का मुकाबला करके, अपने हित में अपनी पार्टी बी.एस.पी. को मजबूत बनाके, अपने खुद के पैरों पर खड़े होना होगा। देश के जिन राज्यों में कुछ समय के बाद, जल्दी ही विधानसभा के आमचुनाव होने वाले है, तो वहाँ इन सब मामलों में पार्टी के लोगों को विशेष ध्यान देकर अपनी इस गलती को फिर से नहीं दोहराना है। अर्थात् पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाना है। देश में चल रहे वर्तमान राजनैतिक हालातों पर भी चर्चा करते हुये पार्टी के लोगों को सचेत व हमेशा तैयार रहने के लिए भी कहा गया।साथ ही पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री आकाश आनन्द को भी पूरी परिपक्वता (मैच्यूरिटी) के साथ पार्टी में कार्य करने के लिए इनको फिर से मौका दिया है। यह पूर्व की तरह ही पार्टी में अपने सभी पदों पर बने रहेंगे। अर्थात् यह पार्टी के National Co-ordinator के साथ-साथ मेरे एकमात्र उत्तराधिकारी भी बने रहेंगे। इनके बारे में वैसे मुझे यह पूरी उम्मीद है कि अब वह अपनी पार्टी व मूवमेन्ट के हित में हर स्तर पर पूरेतौर से एक परिपक्व (मैच्यूर) नेता के रूप में जरूर उभरेंगे। पार्टी के लोग भी अब इनको पहले से भी ज्यादा अपना आदर-सम्मान आदि देकर इनका हौसला भी जरूर बढ़ायेंगे। ताकि अब वह आगेमेरी सभी उम्मीदों पर पूरेतौर से खड़ा उतर सके। अन्त में पूरे देशभर से बैठक में आये पार्टी के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुये वर्तमान हालातों में पार्टी व मूवमेन्ट के हित में आज दिये गये जरूरी दिशा-निर्देशों पर अमल करने के विशेष अनुरोध के साथ ही बैठक का फिर समापन कर दिया गया।
Average Rating