बंधुओ किसी भी संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए समग्र समाज की भागीदारी अत्यंत आवश्यक होती है वह किसी भी रूप में हो-विप्र कल्याण चेरीटेबल ट्रस्ट वापी संस्थापक,राकेश तिवारी

Views: 451
1 0

Read Time:2 Minute, 47 Second

बंधुओ किसी भी संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए समग्र समाज की भागीदारी अत्यंत आवश्यक होती है वह किसी भी रूप में हो सकती तन से,मनसे, धन से,श्रम से ,बुद्धि से,अन्य जो भी सामर्थ्य हो सकेआज मैं आप सबसे विनम्र निवेदन करता हु की विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट नामक इस वट वृक्ष को इतना विशाल बनाओ को जैसे वट वृक्ष सैकड़ों सालों तक लोगो को शीतल छाया प्रदान करता है वैसे ही लंबे समय तक विप्र कल्याण लोगो के सेवा करता रहे ,लेकिन इसके लिए सबसे आवश्यक यह है की समाज का प्रत्येक जन विप्र परिवार में सम्मिलित होकर इसको विशालता प्रदान करे साथ ही साथ हमारे समाज में क्या हो रहा है ,क्या होना चाहिए ,किस तरह से समाज को अग्र पंक्ति में लाया जाए ,संबंधित संदर्भ पर चर्चा विचारना में भागीदार अवश्य बने।आज विप्र कल्याण समाज के सभी श्रेष्ठ जनों,विद्वत जनों को दिल के गहराइयों से आमंत्रित कर रहा है कृपया इस परिवार में सामिल होकर अपना आशीर्वाद एवम मार्गदर्शन प्रदान कर सेवाकार्य हेतु और अधिक प्रेरित करें साथ ही साथ हमारे नव युवक कर्मठशिल कर्मयोगियों से आग्रह है सम्मिलित होकर सेवाकार्य को द्रुति गति से आगे बढ़ाने में सहयोग करे।विप्र कल्याण का मुख्य उद्देश्य सर्व ब्राह्मण समाज की सेवा तथा उनके हितों की रक्षा करना है किंतु उसके लिए यह आवश्यक हो जाता है की कौन है जिसकी हमे सेवा करनी है इसी जानकारी हेतु विप्र कल्याण ने एक कुटुंब रजिस्टर की व्यवस्था किया है जो फिजिकल और डिजिटल दोनो मध्यम में उपलब्ध रहेगा समाज के सभी जनों से विनम्र निवेदन है की समुचित सूचना के साथ अपने को नामांकित करे ,जिससे भविष्य में समाज के लोगों का यथायोग्य सेवा का अवसर प्रदान हो सकेसंस्थापक, अध्यक्ष राकेश तिवारी विप्र कल्याण चेरीटेबल ट्रस्ट वापी

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like