मीडिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा द्वितीय वार्षिक रक्तदान शिविर हुआ संपन्न।

Views: 386
1 0

Read Time:6 Minute, 1 Second

_125 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया_ ।हर दान से बढ़कर श्रेष्ठ है रक्तदान, क्योंकि जब हम अपना रक्त दान करते हैं, तब हम जीवन से संघर्ष करने वाले एक पीड़ित इंसान की जान बचाते हैं। इसलिए रक्तदान करके किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का नेक काम जरूर करें , उक्त बातें मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित पूज्य स्वामी रामदास जी महाराज ( श्री सीताराम आश्रम, अतुल) से और पूर्व वन मंत्री और विधायक रमनलाल पाटकर ने मीडिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित भव्य रक्तदान शिविर के अवसर पर कहा।इस मीडिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा द्वितीय वार्षिक रक्तदान शिविर मे वापी के विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट वापी के संस्थापक राकेश तिवारी जी का भी खुब सहयोग मिला और उन्होंने खुद रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान करने वालो का हौसला बढांये अपने ट्रस्ट से दस मेंबर सें रक्तदान करवाए और इस शुभ कार्य के लिए मीडिया चेरिटेबल ट्रस्ट को शुभकामनाये दीये।वही इस रक्तदान शिविर में वापी GIDC के विभिन्न विभिन्न कंपनियों ने भी खुब सहयोग दिया ।बता दे कि, गुजरात के वलसाड जिले के वापी तालुका के चनोद स्थित राजस्थान भवन सभागार में मीडिया चेरिटेबल ट्रस्ट वापी का द्वितीय वार्षिक भव्य रक्तदान का शिविर सम्पन्न हुआ जिसमें 125 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। पूर्व विधायक ( जौनपुर ,उत्तर प्रदेश) और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मो. अरशद खान ने बढ़ाई करते हुए कहा कि मीडिया चेरिटेबल ट्रस्ट ने समाज हित में काफी अच्छा कार्य किया है। रक्तदान महादान होता है धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं, और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिला। सुबह 8 बजे से शुरू शाम 5 बजे तक भारी बरसात होने के बावजूद रक्तदान करने वाले दाताओं का तांता लगा रहा।इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष जैरूपदास वैष्णव उर्फ जगदीश भाई और हाज़ी अब्दुल लतीफ शेख ने बताया कि रक्तदान के लिए धन या ताकत की जरूरत नहीं होती है ,केवल मन स्थिति मजबूत होनी चाहिए। संस्था का प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित हो सके ,लेकिन पदाधिकारियों की मेहनत और अथक प्रयास से 125 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जिसके लिए संस्था सभी दानदाताओं का शुक्र गुजार है। मीडिया कर्मी मनोज बथेजा ने इस पुनीत कार्य के लिए ट्रस्ट को बधाई देते हुए कहा कि मीडिया जगत जब ऐसा सेवाभावी कार्य करता है तो आम जन मानस में मीडिया के प्रति जुड़ाव और भी मजबूत होता है। क्षत्रिय करनी सेना के वलसाड जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह खरेश ने बधाई देते हुए कहा कि मीडिया चेरिटेबल ट्रस्ट ने इस पुनीत कार्य का आयोजन किया जिस से जरूरतमंद लोगों की सहायता हो सके। मीडिया चेरिटेबल ट्रस्ट के इकराम सैय्यद, किन्नर देसाई , असलम शेख , भीखू भाई सौंदरिया समेत संगठन के सदस्यों ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं, जिनको अभी रक्तदान करने से डर लगता है, तो हमारा कर्तव्य है कि उन्हें जागरूक करें। समाजसेवक और उद्योग पति मुकेश ठाकुर ने कहा कि यह भावना जन-जन तक पहुंचानी चाहिए कि रक्तदान महादान है। इससे लाखों लोगों की जिदगी बच सकती है। समाजसेवी और उद्योगपति बी के दायमा , दिनेश दायमा व वापी नगरपालिका के विरोध पक्ष नेता खंडू भाई पटेल ने कहा कि संस्था द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है, जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। मदर टेरेसा फॉन्डेशन के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार चौधरी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक बार आपका किया गया रक्तदान तीन लोगों की जिंदगियों को बचा सकता हैं। इसलिए रक्तदान बहुत ही पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम को सफल बनाने में HDFC Bank वापी ब्रांच , लायंस बल्ड बैंक वापी के साथ ही औद्योगिक , राजनीतिक,सामाजिक और पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने उपस्थित रहकर आयोजको का हौसला बढ़ाया।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like