बांग्लादेश की स्थिति से मन बहुत उद्विग्न है – विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश तिवारी
बांग्लादेश की स्थिति से मन बहुत उद्विग्न है – विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश तिवारी विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक राकेश तिवारी जी ने बांग्लादेश की स्थिति पर और बांग्लादेश देश मे हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर अपना दुख प्रकट किए। उन्होंने इस घटनाक्रम पर एक सीधा सवाल खड़ा कर दिए। कि छात्र आन्दोलन के नाम पर आतंकवाद, आगजनी, हत्या, बलात्कार, लूटपाट क्यूँ? उन्होंने बाँग्लादेशी सेना से अविलम्ब प्रभावी क़दम उठाये और भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने की माँग की है।तख़्तापलट तो हो गया अब हिंसा किस लिये? हिन्दुओं की हत्यायें हो रही हैं, मन्दिर जलाये जा रहे हैं।अन्तरिम सरकार और बाँग्लादेशी सेना अविलम्ब प्रभावी क़दम उठाये। भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करे और हाँ, विश्व में 57 मुस्लिम देश हैं शेख़ हसीना ने वहाँ ना तो शरण माँगी ना किसी देश ने शरण दी, ऐसा क्यूँ? सोचियेगा अवश्य।
Average Rating