पश्चिम रेलवे द्वारा वापी-इज्जतनगर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन को वलसाड स्टेशन पर प्रदान किया गया अतिरिक्त ठहराव।
पश्चिम रेलवे द्वारा वापी-इज्जतनगर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन को वलसाड स्टेशन पर प्रदान किया गया अतिरिक्त ठहराव।पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 09005/09006 वापी-इज्जतनगर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का वलसाड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर चलाई जा रही है। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विवरण इस प्रकार है:-ट्रेन संख्या 09005 वापी-इज्जतनगर स्पेशल ट्रेन को 26 मई, 2023 से वलसाड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन वलसाड स्टेशन पर 12.50 बजे पहुंचेगी और 12.52 बजे प्रस्थान करेगी।इसी तरह, ट्रेन संख्या 09006 इज्जतनगर-वापी स्पेशल ट्रेन के ठहराव की शुरुआत 27 मई, 2023 को इज्जतनगर से चलने वाली सेवा से होगी। यह ट्रेन 00.40 बजे वलसाड स्टेशन पहुंचेगी और 00.42 बजे प्रस्थान करेगी। विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating