झारखण्ड के लिए ऐतिहासिक पल।
भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का अभिनंदन राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर किया, झारखण्ड के लिए ऐतिहासिक पल,माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के कर कमलों द्वारा माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के नव निर्मित भवन का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डा जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren समेत अन्य नेतागण उपस्थित थे,झारखण्ड उच्च न्यायालय के नव निर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren ने कहा कि वीरों की धरती झारखण्ड में आज उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन माननीय राष्ट्रपति परम आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के कर कमलों द्वारा हुआ। यह राज्य की करोड़ों जनता के लिए गौरव का क्षण है।एक आदिवासी बाहुल्य राज्य में अवस्थित यह भवन देश के किसी भी उच्च न्यायालय के परिसर अथवा भवन से बड़ा है। झारखण्ड जहां आदिवासी, दलित, पिछड़े, गरीब लोगों की बहुलता है, उन्हें सरल, सुलभ, सस्ता तथा तीव्र न्याय दिलाने में यह संस्था मील का पत्थर साबित होगा।
आज के इस ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री आदरणीय श्री अर्जुन राम मेघवाल जी भी उपस्थित थे।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating