पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल के सभी स्टेशनों पर डिजिटल भुगतान के लिए नए क्यूआर कोड स्थापित किए गए।
डिजिटल इंडिया’ पहल को बढ़ावा।*
पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल के सभी स्टेशनों पर डिजिटल भुगतान के लिए नए क्यूआर कोड स्थापित किए गए।_इसकी शुरुआत के बाद से 7 अगस्त, 2024 तक 76 लाख रुपये से अधिक के डिजिटल भुगतान दर्ज किए गए_पश्चिम रेलवे डिजिटल भुगतान की विधियों का उपयोग करके कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने और अपने यात्रियों के लिए सुचारू और अधिक कुशल सेवा सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास कर रही है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए मुंबई सेंट्रल मंडल में निर्बाध ऑनलाइन भुगतान विकल्पों की सुविधा के लिए 632 डायनेमिक क्यूआर कोड डिवाइस लगाए गए हैं। क्यूआर कोड डिवाइस से लेनदेन 25 जुलाई, 2024 से शुरू हुआ और इससे 7 अगस्त, 2024 तक लगभग 7 लाख यात्रियों को 31 हजार से अधिक टिकट जारी किए गए हैं, जिसमें 76 लाख से अधिक डिजिटल भुगतान दर्ज किए गए हैं। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, क्यूआर कोड डिवाइस को स्क्रीन पर लागू राशि प्रदर्शित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे यात्री भुगतान के विभिन्न ऑनलाइन मोड और एप्लिकेशन के माध्यम से अपने टिकट की राशि का भुगतान कर सकें। इस नए प्रयास से लेनदेन की प्रक्रिया में तेजी आने, प्रतीक्षा समय कम होने और समग्र ग्राहक संतुष्टि में सुधार होने की उम्मीद है। ये क्यूआर कोड डिवाइस मुंबई सेंट्रल मंडल के सभी यूटीएस काउंटरों पर सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं और उपनगरीय एवं गैर-उपनगरीय खंडों को कवर कर रहे हैं। हालांकि पीआरएस काउंटरों पर फिलहाल इन क्यूआर कोड डिवाइस के इंस्टॉलेशन का काम प्रगति पर है। श्री विनीत ने आगे बताया कि यह पहल डिजिटल परिवर्तन को अपनाने और यात्रियों को आधुनिक, सुविधाजनक और भुगतान का सुरक्षित माध्यम प्रदान करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर पश्चिम रेलवे का लक्ष्य अधिक उत्तरदायी और उपयोगकर्ता के अनुकूल सेवा वातावरण बनाना है।
Average Rating