दादरा नगर हवेली के आंबोली गांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस।
उदय फाउंडेशन ” दानह एवं दमण दीव और ” राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो” वलसाड़ शाखा के संयुक्त तत्वाधान में किया गया साकालतोड नदी के तट पर वृझारोपण शुक्रवार को दादरा नगर हवेली के आंबोली गांव में बड़ी धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. इस मौक़े पर साकाल तोड़ नदी के तट पर 41 पौधे लगाए गए. इसमें पीपल, बड़, नीम और करंज के पौधे शामिल थे.इन पौधों को उदय फाउंडेशन दादरा नगर हवेली एवं दमण दीव और राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो वलसाड़ शाखा के कार्यकर्ताओं ने साकाल तोड़ नदी के तट पर लगाए.इस मौक़े पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो वलसाड शाखा के अध्यक्ष भास्कर चटर्जी और उनके सहयोगी राज नारायण त्रिपाठी, दीपक राजपूत ने उदय फाउंडेशन के अध्यक्ष मिलन गोरात को गुलदस्ता और शॉल देकर सम्मानित किया.इस मौक़े पर दो नन्ही बच्चियों आस्था त्रिपाठी और दीक्षा त्रिपाठी ने उपस्थित सभी लोगो का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया. इन बच्चियों ने पौधे रोपने में भी मदद की थी.इस अवसर पर मिलन गोरात और भास्कर चटर्जी ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाए देते हुए वृझारोपण पर भी अपने उदगार रखे.अंत में सभी ने भोजन किया और अपने अपने घर प्रस्थान किया. इस कार्यक्रम का पुरा संयोजन देव आनंद महानामा ने किया.इस मौक़े पर दोनो संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सुभाष मोर, दामु चाकर, दिलीप दलवी, चंदू चाकर , रवि गोरात,शिवा गोरात, अजय गोरात, राजेश गोरात, राजेश दुमाड़ा, शंकर दुमाडा,दिलीप ढोढाडिया, रवजी साबटा, बाबू माली और शंकर निमला उपस्थित थे।
Average Rating