केंद्र सरकार के माननीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन जी का एक दिवसीय दमण दौरा, विभिन्न परियोजनाओं का लिया जायजा।
केंद्र सरकार के माननीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन जी का एक दिवसीय दमण दौरा, विभिन्न परियोजनाओं का लिया जायजा।(दमण, 01 सितंबर 2024)। भारत सरकार के माननीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन जी ने आज एक दिवसीय दौरे के अंतर्गत संघ प्रदेश दमण का दौरा किया।इसी क्रम में आज के इस दौरे के अवसर पर माननीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन जी ने संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी से उनके आवास पर शुभेच्छा मुलाकात की।अपनी यात्रा के दौरान, माननीय गृह सचिव ने संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव में लागू की जा रही प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। माननीय गृहसचिव ने केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरी तरह से क्रियान्वयन किए जाने पर सराहना की।तत्पश्चात माननीय गृह सचिव ने दमन में विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया, जिनमें दमण के लाइटहाउस के निकट प्रस्तावित सी-लिंक ब्रिज, जुमरपिम में स्वास्थ्य केंद्र और रामसेतु सी फ्रंट, एवियरी (पक्षी आवास), देवका में नमोपथ सीफ्रंट पर प्रस्तावित कन्वेन्शन सेंटर की साइट शामिल हैं।माननीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन ने इन विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने इन योजनाओं को जनता के लिए लाभकारी बताते हुए इनकी गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।यह दौरा संघ प्रदेश के विकास और नागरिकों के कल्याण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Average Rating