दमण एवं दीव के सांसद श्री उमेशभाई पटेल को Indo European Business Forum में बतौर अतिथि शामिल होना क्षेत्र वासियों के लिए गौरव और हर्ष की बात है=सांसद उमेशभाई पटेल।

Views: 211
1 0

Read Time:1 Minute, 31 Second

लंदन में आयोजित होने वाली Indo European Business Forum जो कि International Conclave on Good Governance विषय पर दिनांक 11 सितंबर से 14 सितंबर 2024 तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमे दमण एवं दीव से माननीय सांसद श्री उमेश भाई पटेल जी को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है। सांसद उमेशभाई पटेल जी का Indo European Business Forum द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल होना सभी क्षेत्र वासियों के लिए गर्व और हर्षित करने वाला होगा। आजादी के बाद पहली बार दमण एवं दीव से कोई माननीय सांसद महोदय का ऐसे कार्यक्रम में संबोधन होगा। इस कांन्क्लेव मे विश्वभर के लीडर, पॉलिसी मेकर व शिक्षाविद भाग लेंगे | कांन्क्लेव का मकसद विश्व में सभी सरकारे साथ मिलकर कार्य करे जिससे कि ज्यादा से ज्यादा जनहित के कार्य करे | आमंत्रण मिलने पर लोकसभा क्षेत्र के विशिष्टजनो द्वारा बधाइयाँ प्रेषित कि जा रही है | सांसद महोदय ने कहा कि यह सम्मान सभी क्षेत्र वासियों के समर्थन और आशीर्वाद से ही संभव हुआ है।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like