अखिल भारतीय श्री स्वामी समर्थ गुरुपीठ, त्र्यंबकेश्वर प्रणीत – दमण केंद्र द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान का आज 2 अक्टूबर 2024 को सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Views: 216
0 0

Read Time:1 Minute, 42 Second

अखिल भारतीय श्री स्वामी समर्थ गुरुपीठ, त्र्यंबकेश्वर प्रणीत – दमण केंद्र द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान का आज 2 अक्टूबर 2024 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह स्वच्छता अभियान गांधी जयंती के अवसर पर दमण जेट्टी, समुद्रनारायण मंदिर के पास दोपहर को आयोजित किया गया था। प.पू. गुरुमाऊली के आशीर्वाद एवं आदरणीय चंद्रकांत दादा और नितीन भाऊ के मार्गदर्शन में, बालसंस्कार विभाग के अंतर्गत इस अभियान में दमण के सभी सेवेकरी बंधु-भगिनी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी ने मिलकर समुद्री तट और आसपास के क्षेत्रों से कचरा, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्र कर सफाई की।सभी सेवेकरी भाई-बहनों ने झाडू, सुपली, कचरे की थैलियां, दस्ताने आदि लेकर स्वच्छता के इस पुण्य कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस सामूहिक प्रयास ने यह साबित किया कि समाज में स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।स्वच्छता अभियान की इस सफलता के लिए सभी सेवेकरी भाई-बहनों को हृदय से धन्यवाद। हम आगे भी ऐसे कार्यों में सहभागी बनकर स्वच्छ और सुंदर समाज के निर्माण में सहयोग देंगे।

Happy
Happy
75 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
25 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like