आज दमण एवं दीव के सांसद श्री उमेशभाई पटेल ने अपने सांसद कार्यालय पर अपनी टीम के साथ पद्मश्री श्री रतन टाटा जी को श्रद्धांजलि अर्पण की।
आज दमण एवं दीव के सांसद श्री उमेशभाई पटेल ने अपने सांसद कार्यालय पर अपनी टीम के साथ पद्मश्री श्री रतन टाटा जी को श्रद्धांजलि अर्पण की इस अवसर पर सांसद श्री उमेशभाई पटेल ने कहा कि आज भारत देश ने एक महान दानवीर उद्योगपति और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया। एक प्रसिद्ध उद्योगपति आदरणीय पद्मभूषण श्री रतन टाटा जी का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ना सिर्फ़ भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अपने सामाजिक कार्यों से भी अनगिनत बुलंदियों को छुआ है। उनकी सादगी, नेतृत्व और दूरदर्शिता हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी और इनकी कमी हम सभी को सदा के लिए खलेगी जिसको कोई पूर्ण नहीं कर सकता ।
Average Rating