नागपुर में 13 से 22 दिसंबर 2024 तक आयोजित खासदार (सांसद) सांस्कृतिक महोत्सव का आज प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री @itsKajolD जी ने ह्युंदई भारत और महिंद्रा एन्ड महिंद्रा के अधिकारियों, नवनिर्वाचित विधायकों और अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में उद्घाटन किया।
नागपुर में 13 से 22 दिसंबर 2024 तक आयोजित खासदार (सांसद) सांस्कृतिक महोत्सव का आज प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री @itsKajolD जी ने ह्युंदई भारत और महिंद्रा एन्ड महिंद्रा के अधिकारियों, नवनिर्वाचित विधायकों और अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में उद्घाटन किया। संगीत, नृत्य, नाटक, साहित्य जैसे सांस्कृतिक क्षेत्र के सभी अंगों को स्पर्श करने वाले और इन सभी कलाओं के संगम से संपन्न इस खासदार (सांसद) सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन विशेष है। स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के सहभाग से पूर्ण इस सांस्कृतिक महोत्सव को कई अनोखे कार्यक्रमों से सजाया गया है। केवल मनोरंजन यह इस महोत्सव का उद्येश्य नही है, बल्कि सांस्कृतिक क्षेत्र में नागपुर की जनता का सहभाग बढ़े, नागपुर का सांस्कृतिक विकास हो और सांस्कृतिक मुल्य नागपुर की जनता तक पहुँचे इस उद्येश्य से इस महोत्सव का आयोजन होता है। इस आयोजन में धार्मिक, आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ साथ जन प्रबोधन और मनोरंजन के कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है।इस वर्ष खासदार (सांसद) सांस्कृतिक महोत्सव में डॉ. श्री कुमार विश्वास जी का ‘अपने अपने राम’ यह 3 दिवसीय कार्यक्रम, विश्व वारकरी सेवा संस्था द्वारा प्रस्तुत ‘अभंग वारी’ कार्यक्रम, संगीत, नृत्य और साहित्य का त्रिवेणी संगम ‘अभिजात मराठी’ कार्यक्रम, निलादी कुमार जी का ‘साऊंड ऑफ इंडिया’ कार्यक्रम इसके साथ ही कॉन्सर्ट ‘सनम’, श्री उदीत नारायण जी और और श्री विशाल मिश्रा जी की लाइव इन कॉन्सर्ट्स इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। आज महोत्सव के प्रथम दिन संस्कार भारती विदर्भ द्वारा प्रस्तुत नागपुर के स्थानीय कलाकारों द्वारा सादर किया गया भव्य कार्यक्रम ‘मै हूं भारत’ उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण बना। 1200 कलाकारों ने एक साथ भव्य मंच पर शास्त्रीय और लोक नृत्य, नाटक, गायन और संगीत से भरपूर इस कार्यक्रम को प्रस्तुत किया।
Average Rating