दमन नगर पालिका द्वारा आयोजित देश भक्ति गीत स्पर्धा मे मॉडल स्कूल के छात्र विजेता बनेभारत देश के आज़ादी के 75 साल पूर्ण होने की खुशी में पूरे भारत देश में विभिन्न प्रवृत्तिओं के साथ आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

Views: 354
1 0

Read Time:2 Minute, 35 Second

देश भक्ति गीत स्पर्धा मे मॉडल स्कूल के छात्र विजेता बने

भारत देश के आज़ादी के 75 साल पूर्ण होने की खुशी में पूरे भारत देश में विभिन्न प्रवृत्तिओं के साथ आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है,उसी के उपलक्ष में आज दमन नगरपालिका परिषद ने नगरपालिका विस्तार में स्थित सभी स्कूलो के छात्रों के लिए देश भक्ति गीत स्पर्धा आयोजित की थी। जिसमे 10 साल से कम आयु के छात्र, 10 साल से 14 साल तक के आयु और 14 साल से ज्यादा आयु इस तरह तीन आयु ग्रुप में स्पर्धा आयोजित हुई । नगरपालिका विस्तार में स्थित सभी स्कूलों के कुल 80 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपना हुनर दिखाया। जिसमे 10 साल से कम आयुकी स्पर्धा में मोडल स्कुल की छात्रा प्रीति ठाकुर- प्रथम क्रम, भावना बारिया द्वितीय क्रम और श्रुष्टि मोर्या – तृतीय क्रमप्राप्त किया इस तरह मॉडल स्कूल के बच्चों ने जीत का परचम लहराया इस प्रतियोगिता में दमन नगरपालिका के चीफ ऑफिसर श्री अरुण गुप्ताजी ने उपस्थित रहकर सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया और अपने वक्तव्य में आज़ादी का अमृत महोत्सव का महत्व समझाया। साथ ही दमन नगरपालिका के काउन्सिलर सोनु काटेला जी और असरर अली जी ने इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सभी छात्रों का हौसला बढ़ाया और सभी को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दमन नगरपालिका के स्टाफ भी उपस्थित रहे। इस देश भक्ति गीत प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए दमन नगरपालिका के शिक्षा अधिकारी श्री योगेशभाई मोड़ासिया जी के मार्गदर्शन में प्राथमिक मॉडल स्कूल के स्टाफ का पूरा संचालन और विशेष सहयोग रहा।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like