दमण जिला पंचायत ने मनाया 64 वाँ मुक्ति दिवस।
दमण जि. पं. अध्यक्षा जागृतिबेन पटेल ने दमण-दीव के आजादी पर्व पर किया ध्वजारोहण दमण जिला पंचायत कार्यालय के प्रांगण में जि. पं. अध्यक्षा जागृतिबेन कल्पेशभाई पटेल ने दमण एवं दीव की आजादी ( मुक्ति दिवस) की 64 वीं वर्षगांठ के मौक़े ध्वजारोहण किया और मुक्तिदूतों को नमन् करते हुए दमणवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जि. पं. अध्यक्षा जागृतिबेन पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की कृपादृष्टि और प्रशासक प्रफुल पटेल जी के भगीरथ प्रयासों से दमण-दीव-दानह की कायापलट हो रही है। थ्रीडी संघ प्रदेश का अद्वितीय विकास हो रहा है। जि. पं. अध्यक्षा जागृतिबेन पटेल ने आगे कहा कि संघ प्रदेश मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, फैशन डिजाइनिंग इंस्टिट्यूट, ट्रिपल आईटी कैम्पस जैसे शिक्षण संस्थानों से एज्युकेशन हब बन गया है। आंगनवाड़ियों, प्राथमिक विद्यालयों, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के नव-निर्माण जैसे प्रयासों से बुनियादी शिक्षा को भी सशक्त बनाया जा रहा है। यह सब प्रशासक प्रफुल पटेल जी के प्रयासों से साकार हो रहा है। जि. पं. अध्यक्षा जागृतिबेन पटेल ने कहा कि प्रशासक जी के प्रयासों से करीब 28 करोड़ की लागत से नानी दमण चाररास्ता से छपली शेरी ( सीफेस रोड ) तक नाइट मार्केट तैयार हो रहा है, जो रात तकरीबन 3 बजे तक गुलजार रहेगा। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। मुक्ति दिवस की 64 वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में राष्ट्रगान के बाद जिला पंचायत अध्यक्षा जागृतिबेन पटेल ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस कार्यक्रम में सी.ई.ओ, बी.डी.ओ, जि. पं. सदस्यों और सरपंचों, विद्यार्थियों तथा जिला पंचायत कार्यालय के स्टाफ, नागरिकों की मौजूदगी रही।
Average Rating