वापी में 272 निरंकारी भक्तोने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान।
वापी, 22, दिसम्बर, 2024: निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की ‘नर सेवा नारायण पूजा’ की सिखलाई का अनुसरण करते हुए संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार, 22, दिसंबर को वापी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन, डुंगरा में आयोजित रक्तदान शिविर में 272 निरंकारी भक्तों ने बड़ उत्साहपूर्व के भाव से रक्तदान किया इस शिविर में रक्त एकत्रित करने के लिए जी.एम.ई.आर.एस. कॉलेज एवं अस्पताल ने 112 यूनिट और वलसाड रक्तदान केंद्र ने 160 यूनिट रक्त एकत्र किया। उल्लेखनीय है कि निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की आध्यात्मिक सिखलाई को अपनाते हुए निरंकारी मिशन की ओर से देशभर में रक्तदान के अतिरिक्त मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर, मुफ्त स्वास्थ्य जाँच शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण जैसी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में निरंतर अपना योगदान दे रहे हैं | रक्तदान के क्षेत्र में निरंकारी मिशन द्वारा अब तक करीब 14 लाख युनिट रक्त संकलित किया गया है जो अपने आप में एक कीर्तिमान है | इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन दक्षिण गुजरात के प्रभारी श्री ओंकार सिंह जी ने किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर अनंत है, उसका कोई अंत नहीं है, ब्रह्मज्ञान के माध्यम से ईश्वर को जानना तभी है जब हम उससे जुड़ते हैं, यह वास्तव में यात्रा है आरंभ होता है, जिसके माध्यम से हमारे जीवन का हर पहलू सकारात्मक रूप से विस्तारित होता है। अज्ञान के कारण संसार में भेदभाव के झगड़े हो रहे हैं। आजकल जाति पाति के अलावा जीवनशैली, शहर या गांव के स्थान के आधार पर भी भेदभाव होने लगा है। वहीं दूसरी ओर ब्रह्मज्ञानी संत एक प्रभु ईश्वर को जीवन का आधार बनाकर संकीर्णता से बाहर निकलकर समदृष्टि की सुंदर भावना को अपनाते हैं, इसलिए निरंकारी भक्तों में मानव सेवा की भावना प्रबल हो गई है, जिसके कारण नरसेवा नारायण पूजा की भावना से निरंतर रक्तदान में अपना योगदान दे रहे है। इस अवसर पर सूरत ज़ोन के क्षेत्रीय संचालक, दमन एवं दा.न.ह.सेलवासा सेक्टर के संयोजक और उमरगाम सेक्टर के संयोजक, सोश्यिल वेल्फेर कोर्डिनेटर, वापी सेक्टर संयोजक ने रक्तदान शिविर में उपस्थित रक्तदाताओं सहित चिकित्सकों एवं रक्त संग्रह करने वाले डॉक्टरों एवं उनकी टीम एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के स्वयंसेवकों एवं सेवादल के भाई-बहनों एवं सेवादल अधिकारीयों के सहयोग से इस रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
Average Rating