दमण के मेघ शैलेश पटेल का सार्वजनिक यूनिवर्सिटी सूरत से चयन।
क्रिकेट कोच भगू पटेल ने दी शुभकामना।अखिल भारतीय आंतर विश्वविद्यालय पश्चिम क्षेत्र पुरुष क्रिकेट टूर्नामेण्ट का आगाज दिनांक 9 जनवरी से 16 जनवरी 2025 से राजस्थान के कोटा जिला स्थित मिनेश आदिवासी यूनिवर्सिटी में होने जा रहा है जिशमे दमण भेंसलोर गाव के युवा प्रतिभाशाली क्रिकेटर मेघ शैलेश पटेल सूरत की सार्वजनिक यूनिवर्सिटी से अपना प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता में राजस्थान, गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात की 112 सरकारी और नीजी विश्वविद्यालय की टीमें हिस्सा लेगी। मेघ पटेल के चयन पर उनके कोच भगू पटेल ने उन्हें शुभकामना दी है और खुशी जताते हुए कहा है कि मेघ पटेल भेंसलोर गांव और दमण कोली पटेल समाज का नाम गौरान्वित किया है। आगे क्रिकेट कोच भगू पटेल ने बताया है कि मेघ एक बढ़िया मध्य क्रम के हरफनमौला खिलाड़ी है जिन्होंने सूरत प्रीमियर लीग में खेलकर बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए सभी को अचंभित कर दिया था जिसके चलते मेघ ने सूरत और पूरे गुजरात में अपना एक अलग पहचान बनाई है। आगे क्रिकेट कोच भगू पटेल ने बताया है कि मेघ को मैंने क्रिकेट की बारीकि बहुत ही नज़दीक से सिखाई है जो आज उनका सार्वजनिक विश्वविद्यालय कि टिम में चयन हुआ है और मेरी मेहनत रंग लाई है और सार्वजनिक विश्वविद्यालय सूरत ने जो मेघ पटेल पर जो भरोसा जताया है उनपर वह खरा उतरेगा और टीम को जीत दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। मेघ पटेल के चयन से दमण कोली पटेल समाज, भेंसलोर गांव, मेघ के चाहनेवाले पूरे दमण के क्रिकेट प्रेमी और मेघ के माता पिता में खुशी की लहर दौड़ गई है।
Average Rating