छरवाडा रोड पर रेवा योगा सेंटर का हुआ शुभारंभ।

Views: 457
0 0

Read Time:2 Minute, 9 Second

1. छरवाडा रोड पर रेवा योगा सेंटर का हुआ शुभारंभ।2. मानसिक और शारीरिक बीमारी दूर करता है योग – अनिता सोमवार को सिद्धिविनायक सोसायटी के सामने,छरवाडा रोड वापी पर रेवा योगा सेंटर का शुभारंभ हुआ । केंद्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि मधुमेह विशेषज डॉ उर्वशी पटेल मोदी ने किया । योगिनी अवार्ड विजेता,आयुष मंत्रालय व पतंजलि योग पीठ से प्रमाणित सेंटर संस्थापिका अनीता नरूका ने बताया की वह पिछले 3 सालों से योग,प्राणायाम व ध्यान के क्षेत्र में ऑनलाइन कार्य कर रही थी । काफी लोगों ने ऑफलाइन के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने अब यह सेंटर वापी में खोला है, इसकी अन्य शाखाएं दिल्ली और राजस्थान में भी चल रही है ।अभी तक उन्होंने 380 से अधिक योग सत्र के माध्यम से पूरे भारत के 1500 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया है, अनीता ने कहा कि,नियमित व ठीक तरीके से किए गए योग,प्राणायाम से आप मानसिक और शारीरिक बीमारियों को काफी हद तक दूर कर सकते हैं ।डॉ उर्वशी ने कहा कि, महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना बहुत ज्यादा जरूरी है यदि,आप बीमारियों से बचना चाहते हैं, और खुद को स्वस्थ,खुश और दीर्घायु रखना चाहते हैं,तो योग प्राणायाम को अपने जीवन का आधार बनायें। उद्घाटन समारोह में कई लाभान्वित सदस्य भी मौजूद थे, जिन्होंने अपने अनुभव उपस्थित लोगों से साझा किये ।

Happy
Happy
75 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
25 %

You may also like