हेमांग पटेल का गुजरात रणजी ट्रॉफी के लिए चयन। क्रिकेट कोच भागू पटेल ने दी शुभकामना।
बीसीसीआई द्वार द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अंतरराज्यीय टूर्नामेंट चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के मैच 23 जनवरी से हो रहे हैं। जिसमें दमन के युवा प्रतिभाशाली क्रिकेटर हेमांग पटेल गुजरात टीम से खेलते नजर आएंगे. गुजरात दूसरे चरण का अपना पहला मैच उत्तराखंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगा। हेमांग के कोच भागू पटेल ने हेमांग को उनके चयन पर बधाई दी है और खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि हेमांग एक बहुत अच्छे मध्यम गति के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं जो मैच की स्थिति के अनुसार खेलना जानते हैं। हाल ही में संपन्न हुई सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी और वनडे विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने गुजरात टीम के लिए एक भरोसेमंद ऑलराउंडर के रूप में अपनी छवि बनाई है. इसके अलावा क्रिकेट कोच भागू पटेल ने बताया कि गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रिलायंस इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में हेमांग पटेल ने 3 शतकीय पारी खेली जिसमें उन्होंने सूरत डिस्ट्रिक्ट के खिलाफ नाबाद 269 रनों की नाबाद मैराथन पारी खेली थी और उसके बाद रणजी ट्रॉफी के पहले चरण का आगाज होने से पहले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ हेमांग पटेल ने सातवे क्रम में जाकर शतक लगाया था और यह सब देखने के बाद. गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ताओं ने हेमांग पटेल को गुजरात की रणजी टीम में शामिल किया है क्रिकेट कोच भागू पटेल ने कहा है कि गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने हेमांग पटेल पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह खरा उतरेंगा और गुजरात टीम को जीत दिलाने में अपनी मुख्य भूमिका निभाएंगा. गुजरात रणजी ट्रॉफी टीम में हेमांग पटेल के चयन से हेमांग के प्रशंसकों और दमन के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
Average Rating