दिल्ली में बजेट क्षत्र शुरू होते ही दमण और दीव की आवाज लगातार सुनाई दे रही हैं।

Views: 319
0 0

Read Time:1 Minute, 34 Second

फिर से दमण और दीव के सांसद उमेशभाई पटेलजी ने संसद में आदिवासी समाज के साथ हो रहे अन्याय के विषय पर आवाज उठाते हुए जनजातीय मंत्रालय से पूछा कि दमण में आदिवासी समाज के लिए बनाया गया आदिवासी समाज का भवन उनसे क्यों ले लिया गया और आदिवासी समाज का भवन फिर से दमण और दीव के आदिवासी समाज को वापस कब दिया जाएगा।ज्ञात होगा कि दमण में आदिवासी समाज के विकास के लिए बनाया गया आदिवासी समाज का भवन दमण और दीव के प्रशासन द्वारा अन्याय पूर्ण रूप से आदिवासी समाज से छीनकर दमण और दीव के शिक्षा विभाग के लिए शिक्षा सदन बना दिया था, आपको पता ही होगा कि DNH में भी आदिवासी समाज का भवन प्रशासन ने अपने हस्तक ले लिया है।इस विषय को लेकर दमण और दीव के सांसद उमेशभाई पटेलजी ने आज भारत सरकार से प्रश्नकाल दरमियान सवाल पूछकर दमण और दीव के आदिवासी समाज को संसद तक पहुंचाया है, उम्मीद की जाती हैं कि दमण का आदिवासी समाज के लिए बनाया गया आदिवासी का भवन जल्द से जल्द दमण के आदिवासी समाज को सौंपा जायेगा।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like