राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महिला मोर्चा के गुजरात प्रदेश के वाइस प्रेसिडेंट के लिए भावना पटेल को नियुक्त किया गया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गुजरात प्रदेश में लगातार अपने पार्टी के विस्तार में जुटे हुए है अभी कुछ दिन पहले ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने गुजरात प्रदेश के उपाध्यक्ष अरुण पांडेय जी को और महिला अध्यक्ष निशा बेन प्रजापति जी को मनोनीत किया उसके बाद लगातार गुजरात प्रदेश के उपाध्यक्ष अरुण पांडेय जी और महिला अध्यक्ष निशा बेन प्रजापति के नेतृत्व में लगातार वलसाड जिला में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का विस्तार जोरो पर है, दिलचस्प वाली बात यह है की गुजरात अध्यक्ष निकुल सिंह तोमर गुजरात प्रदेश के उपाध्यक्ष अरुण पांडेय जी और महिला अध्यक्ष निशा बेन प्रजापति के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महिला उपाध्यक्ष भावना पटेल जी को नियुक्ती पत्र दिया गया,वही भावना पटेल जी के साथ गुजरात अध्यक्ष निकुल सिंह तोमर उपाध्यक्ष अरुण पांडेय जी और महिला अध्यक्ष निशा बेन प्रजापति पत्र देकर सम्मानित करते हुए।