आज शाम श्री रामनवमी के अवसर पर श्री अंबे माता मंदिर चौराहा गुंजन पर केशरिया हिंदू वाहिनी वापी एंव मानव कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट वापी द्वारा आयोजित।
श्रीराम शोभा यात्रा स्वागत के सयुक्त कार्यक्रम में विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी जी एंव राष्ट्रीय संरक्षक श्री राकेश त्रिपाठी, सलाहकार समिति सदस्य श्री ए एन तिवारी,महासचिव श्री लीलाधर मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री संतोष पांडे,कोषाध्यक्ष श्री संतोष पांडे, मीडिया प्रभारी श्री जय प्रकाश शुक्ल, संगठन मंत्री श्री मनोज तिवारी के साथ शामिल हुए इस दौरान सभी ने शोभा यात्रा का स्वागत किया।वही विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के तरफ से राम नवमी के शुभ अवसर पर राम भक्त के आगमन के लिए वापी के गुंजन सर्कल पर बनाया गया सबसे बड़ा गेट बना आकर्षण का केन्द्र।भक्तों की सेवा में समर्पित यह आयोजन न सिर्फ सामाजिक समरसता का प्रतीक है, बल्कि हमारी संस्कृति की जीवंत झलक भी है। ऐसे आयोजनों से जुड़कर आत्मा को एक अलग ही संतोष मिलता है।इस सुंदर आयोजन के लिए केशरिया हिंदू वाहिनी के अध्यक्ष श्री उमेशचंद्र तिवारी,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता तिवारी एव मानव कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री एन के सिंह को ट्रस्ट की तरफ़ से बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
Average Rating