पुण्यतिथि पर भारतीय पशुपालक संघ ने राजेश पायलट को किया याद।

Views: 135
0 0

Read Time:2 Minute, 10 Second

पुण्यतिथि पर भारतीय पशुपालक संघ ने राजेश पायलट को किया याद।

 

भारतीय पशुपालक संघ की ओर से पुरनपट्टी गाँव मे राजेश पायलट पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने उनके कृतियों को याद करते हुए सीखने की जरूरत बताया।

भारतीय पशुपालक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने कहा कि पशु पालन करते हुए उत्तम शिक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करने वाले राजेश पायलट राजनीतिक क्षेत्र में भारत सरकार के समक्ष श्वेत क्रांति का प्रस्ताव रखने वाले राजेश पायलट हर दुग्ध व्यवसायी ऋणी रहेगा। राष्ट्रीय महासचिव डॉ भारत भूषण यादव ने कहा कि भारतीय पशु पालक संघ से जुड़कर पशुओ की सेवा के साथ माता पिता की पूजा कर समाज मे नई जागृति लाने की जरूरत है।

राष्ट्रीय महासचिव अरुण पांडेय ने कहा कि भारतीय पशुपालक संघ का विस्तार पूरे देश मे करने की जरूरत है। भारत के हर जनपद में पशुओ की आवाज बनने के लिए संगठन विस्तार की जरूरत है।

 कार्यक्रम में मनोज यादव, ओमप्रकाश मास्टर, राहुल पांडेय, दिनैश गायक, वीरेंद्र यादव, बिपिन पांडेय, जिलेदार यादव, भरत प्रजापति, कमलेश यादव, अर्जुन राजभर, प्रवीण पांडेय ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता सुरेंद्र पाण्डेय ने किया। संचालन आर डी यदाव एव प्रवीण पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like