Atharv Public School में किया गया Investiture Ceremony का आयोजन।

Views: 121
0 0

Read Time:2 Minute, 39 Second

हर शुरुआत में छुपा होता है एक सपना,

हर सपने में होता है नेतृत्व का बीज।”

 

Chanod स्थित Atharv Public School में Investiture Ceremony का आयोजन “उड़ान – The First Step Towards Leadership” थीम के साथ गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह अवसर विद्यार्थियों के लिए नेतृत्व की ओर एक प्रेरणादायक पहल बना।

 

विद्यालय की दूरदर्शी प्राचार्या श्रीमती लीना मैडम द्वारा School Cabinet, House Captains, Class Prefects, House Incharge Teachers तथा Overall House Coordinator को उनके पद और जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए शपथ दिलाई गई। यह शपथ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को सशक्त करने और उनमें नेतृत्व भावना जाग्रत करने का माध्यम बनी।

 

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं Brain Spark की संस्थापक श्रीमती रोहिणी वोरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल में मिला यह नेतृत्व अनुभव भविष्य की उड़ान के लिए एक मजबूत आधार होता है। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से नेतृत्व की महत्ता को रेखांकित किया और कहा:

 

“नेतृत्व पद नहीं, उत्तरदायित्व है; यह सेवा का संकल्प है, पहचान नहीं वरदान है।”

 

इस विशेष अवसर पर स्कूल ट्रस्टी श्री संजीव सर एवं डायरेक्टर श्री पीयूष सर ने सभी नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

इस समारोह ने विद्यार्थियों के भीतर सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों को प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावकों एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने इसे और भी विशेष बना दिया।

 

अंततः यह अवसर केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि उन नए पंखों को शक्ति देने का पर्व बना, जो आने वाले समय में शिक्षा, समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 

“उड़ान वही जो सीमाओं को लांघे,

नेतृत्व वही जो सबको साथ ले चले।”

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like