दिनांक 31/08/2022 को रिपोर्टकर्ता नागेंद्रसिंह राजपूत ने बताया कि मेरे चचेरे भाई शिवमसिंह शिवशंकरसिंह राजपूत का दिनांक 24/08/2022 के बाद किसी भी तरह से संपर्क हमारे साथ नही हुआ है। जिसकी शिकायत मिलते ही दमन पुलिस द्वारा आगे की जांच शुरू की गई ।
दिनांक 31/08/2022 को रिपोर्टकर्ता नागेंद्रसिंह राजपूत ने बताया कि मेरे चचेरे भाई शिवमसिंह शिवशंकरसिंह राजपूत का दिनांक 24/08/2022 के बाद किसी भी तरह से संपर्क हमारे साथ नही हुआ है। जिसकी शिकायत मिलते ही दमन पुलिस द्वारा आगे की जांच शुरू की गई ।जांच करते हुए, दमन पुलिस ने शक के आधार पर राजू जगकिशन पटेल, रवीशंकर कृष्णविहारी पटेल को दमन पुलिस स्टेशन बुलाकर गहराई से पूछताछ करने पर राजू जगकिशन पटेल और रवीशंकर कृष्णविहारी पटेल ने यह कबूल किया कि 24/08/2022 को शिवम उन्ही के साथ था, जिसको यह दोनों संदीप बार एंड रेस्टोरेंट से भैंसलोर स्टोन क्वारी डम्पिंग एरिया की तरफ लेकर गए थे जहां राजू जगकिशन पटेल और रवीशंकर कृष्णविहारी पटेल ने आपसी रंजिस और लड़की के प्रेमप्रसंग के चलते शिवम सिंह को पत्थर और काँच की बीयर बोतल से मारकर हत्या कर दी और भैंसलोर स्टोन कवारी डम्पिंग एरिया तालाब के पास झाड़ियो मे शिवम की लाश को फेक दिया था। वह जगह से शिवम की लाश को बरामद किया गया, जिसके अनुसंधान में पुलिस थाना में अपराध U/s. 302 r/w 34 of IPC दर्ज किया गया।दोनों अभियुक्त को आजरोज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तु करने पर माननीय न्यायालय ने दोनों अभियुक्त को दिनांक 05/09/2022 तक की पुलिस कस्टडी मंजूर की गई है ।गिरफतार व्यक्ति :1. रवीशंकर कृष्णविहारी पटेल, उम्र 24 साल पता:- घेलवाइ फलीया, डाभेल, नानी दमन, मूल निवासी: रीवा मध्यप्रदेश2. राजू जगकिशन पटेल उम्र 27 साल, पता:- तलाव फलीया, डाभेल, नानी दमन, मूल निवासी:रीवा, मध्यप्रदेशमृतक का नाम :शिवमसिंह शिवशंकरसिंह राजपूत उम्र 18 साल पता:- वडोली, वापी, वलसाड, गुजरात, मूल निवासी:- रीवा, मध्यप्रदेश।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating