दमण जिले में छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने एक अहम आदेश जारी किया है,दमण में छठ पूजा को लेकर प्रशासन का आदेश, दलवाड़ा झील में पूजा पर प्रतिबंध।

दमण में छठ पूजा को लेकर प्रशासन का आदेश, दलवाड़ा झील में पूजा पर प्रतिबंध।दमण जिले में छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने एक अहम आदेश जारी किया है। यह आदेश उप-विभागीय मजिस्ट्रेट, मोटी दमण, श्रीमती आरती अग्रवाल ने जारी किया है।छठ पूजा पर्व इस वर्ष 27 से 29 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर दमण जिले में प्रशासन ने तीन स्थानों को छठ पूजा के लिए अधिकृत किया है। ये स्थान हैं:पार्कोटा शेरि बीच, नानी दमणकडैया मछीवाद, नानी दमण धाभेल गांव तालाव, नानी दमण वहीं प्रशासन ने दलवाड़ा झील को असुरक्षित घोषित किया है। आदेश में कहा गया है कि झील की गहराई और ढलान के कारण यह पूजा के लिए सुरक्षित नहीं है। हर साल बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे यहां पूजा करने आते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।इसलिए प्रशासन ने 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक दलवाड़ा झील में किसी भी प्रकार की छठ पूजा या धार्मिक गतिविधि पर प्रतिबंध लगा दिया है।यह आदेश 27 अक्टूबर की मध्यरात्रि से लागू होकर 29 अक्टूबर शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।दमण प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर ही छठ पूजा करें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाया जा सके।
Average Rating