बिहार विधानसभा चुनाव-2025 मतगणना का कार्य दिनांक 14.11.2025 को प्रातः 08.00 बजे से बाजार समिति, शिवधारा स्थित बजगृह के बगल में बने मतगणना हॉल में प्रारंभहोगा, उक्त अवसर पर मतगणना केन्द्र तक आवागमन हेतु यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार की गई है।

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के अवसर पर प्रथम चरण में दिनांक 06.11. 2025 को दरभंगा जिलान्तर्गत 10 विधानसभा यथा- 78-कुशेश्वरस्थान (अ०जा०), 79-गौड़ा बौराम, 80-बेनीपुर, 81-अलीगर, 82-दरभंगा ग्रामीण, 83-दरभंगा, 84-हायाघाट, 85-बहादुरपुर, 86-केवटी एवं 87-जाले विधानसभा क्षेत्र का सम्पन्न हुए मतदान के पश्चात् मतगणना का कार्य दिनांक 14.11.2025 को प्रातः 08.00 बजे से बाजार समिति, शिवधारा स्थित बजगृह के बगल में बने मतगणना हॉल में प्रारंभहोगा, उक्त अवसर पर मतगणना केन्द्र तक आवागमन हेतु यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार की गई है:-1. दिल्ली मोड़ से शोभन तक बाजार समिति वाले भाग में NH-57 पर मतगणना कार्य से संबंधित वाहन को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन दिनांक 14.11.2025 को 05:00 बजे पूर्वाह्न से मतगणना कार्य की समाप्ति तक बंद रहेगा।2. मतगणना के दिन दिल्ली मोड़ के पूरब बुचामन कट से शोभन तक आवागमन हेतु उत्तरी लेन का प्रयोग होगा। दक्षिणी लेन पूर्णतः बंद रहेगा।3. केवटी तथा बस स्टैण्ड एवं बेला गुमटी की ओर से शोभन की ओर जाने वाले वाहन उत्तरी लेन से आगे बढ़ेंगे।4. शिवधारा चौक से बाजार समिति परिसर एवं एन०एच० से बाजार समिति / शिवधारा चौक जाने वाली सड़क पर कोई वाहन / व्यक्ति बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं करेगा।5. बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार के अन्दर से कोई वाहन अथवा कोई व्यक्ति बिना प्रवेश पत्र के मतगणना परिसर की ओर प्रवेश नहीं करेगा।06. महिन्द्रा कट के पास सभी प्रकार के वाहन एन०एच० 57 के उतरी लेन से ही मतगणना केन्द्र व शोभन की ओर बढ़ेगी।07. पार्किंग स्थल का निर्धारण निम्न प्रकार से किया जाता है:-(क). बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार के अन्दर दाहिनी तरफ गार्ड रूम के पास खाली जगह पर सभी प्रकार के दो पहिया वाहनों के लिए (मतगणना कार्य में संलग्न कर्मचारी / पदाधिकारी के वाहन)।(ख). बाजार समिति परिसर में अवस्थित FCI गोदाम / वेयर हाउस के पास एवं उसके सामने सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों के लिए (अन्य पदाधिकारियों के वाहन)।(ग) एन०एच० 57 से बाजार समिति जाने वाली सड़क के किनारे अवस्थित वैदेही पार्क के पास मतगणना अभिकर्ता के वाहन का पार्किंग किया जायेगा।(घ) शहर से मतगणना केन्द्र की ओर आने वाले वाहन पॉलिटेकनिक कॉलेज, दरभंगा में पार्किंग करेंगे (मतगणना कर्मी को छोड़कर)।(ङ) शोभन से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय के परिसर में किया गया है।(च) दिल्ली मोड़ से मतगणना केन्द्र की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था दरभंगा सेन्ट्रल स्कूल में की गयी है।नोट:-01. उक्त के अलावा शेष सभी रूटो में वाहनों का परिचालन यथावत पूर्व की तरह ही जारी रहेगा।02. विशेष परिस्थिति में उक्त व्यवस्था में परिवर्तन किया जा सकता है।
Average Rating