महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने बीएमसी चुनाव के बीच एक बार फिर भाषा और क्षेत्रीय अस्मिता का मुद्दा उठाकर सियासी हलचल बढ़ा दी है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने बीएमसी चुनाव के बीच एक बार फिर भाषा और क्षेत्रीय अस्मिता का मुद्दा उठाकर सियासी हलचल बढ़ा दी है।
Views: 195
1 0

Read Time:2 Minute, 12 Second

यूपी-बिहार के लोगों को लेकर दिए गए उनके तीखे बयान ने राजनीतिक गलियारों में विवाद खड़ा कर दिया है। रविवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के साथ संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि यूपी और बिहार के लोगों को समझना चाहिए कि हिंदी आपकी भाषा नहीं है। मुझे भाषा से नफरत नहीं है। लेकिन अगर आप इसे थोपने की कोशिश करेंगे तो मैं आपको लात मारूंगा. राज ठाकरे के इस भाषण पर खूब तालियां बजीं।राज ठाकरे ने 15 जनवरी को होने वाले बीएमसी चुनाव को मराठी अस्मिता की ‘आखिरी लड़ाई’ करार दिया।उन्होंने कहा कि अगर आज मराठी मानुष एकजुट नहीं हुआ, तो उसका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि बाहर से आने वाले लोग महाराष्ट्र के संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं और स्थानीय लोगों का हक छीन रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदान के दिन सतर्क रहने और कथित ‘फर्जी वोटरों’ को बाहर करने के सख्त निर्देश भी दिए।राज ठाकरे ने मंच से कहा, “हर तरफ से लोग महाराष्ट्र आ रहे हैं और आपका हिस्सा छीन रहे हैं। अगर जमीन और भाषा चली गई, तो आप भी खत्म हो जाएंगे। यह मराठी मानुष का आखिरी चुनाव है। आज अगर मौका चूक गए, तो भविष्य नहीं बचेगा।” उन्होंने मराठी और महाराष्ट्र के नाम पर एकजुट होने की अपील की।वहीं, उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र के अस्तित्व पर मंडराते खतरे को देखते हुए दोनों भाइयों ने अपने पुराने मतभेद भुला दिए हैं।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like