26 फरवरी 2026। काचिगाम पुलिस स्टेशन ने महज 48 घंटे के भीतर डकैती के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

26 फरवरी 2026। काचिगाम पुलिस स्टेशन ने महज 48 घंटे के भीतर डकैती के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Views: 213
1 0

Read Time:6 Minute, 6 Second

48 घंटे में डकैती का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तारकाचिगाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों का तांबा बरामददमन, 26 फरवरी 2026। काचिगाम पुलिस स्टेशन ने महज 48 घंटे के भीतर डकैती के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी किया गया तांबा, नकदी और वारदात में प्रयुक्त टेम्पो भी बरामद कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी 2026 की रात करीब 2 बजे 8-10 अज्ञात बदमाशों ने एक फैक्ट्री परिसर में घुसकर सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट की। बदमाशों ने 1115 किलोग्राम तांबे की रॉड, लगभग 4000 किलोग्राम तांबे का स्क्रैप (कुल कीमत लगभग 61.75 लाख रुपये), 45,200 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक सीसीटीवी डीवीआर चोरी कर लिया। आरोपी चोरी का सामान टेम्पो में भरकर फरार हो गए थे।पीड़ित की शिकायत पर काचिगाम पुलिस स्टेशन में बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।सीसीटीवी से मिली सुराग की कड़ीमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि चोरी का माल एमएच-04-KU-6291 नंबर के टेम्पो में ले जाया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टेम्पो को वापी (मोराई क्षेत्र) से बरामद कर लिया और चालक अकबर अली अहमद अली मणिहार सहित कबीर उस्मान शेख और बेतुल्लाह रुआब अली को गिरफ्तार किया।जांच में सामने आया कि अब्दुलसलाम अब्दुलरब खान इस वारदात का मुख्य साजिशकर्ता है, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरार चल रहे बदरे आलम मेहमूद आलम खान उर्फ बिल्डर को ठाणे (महाराष्ट्र) से पकड़ लिया गया।5,540 किलोग्राम तांबा बरामदपुलिस ने कुल 5,540 किलोग्राम तांबा (रॉड और स्क्रैप) सहित वारदात में प्रयुक्त टेम्पो जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आपस में साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया था। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।दमन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।नानी दमन में तांबे की डकैती का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तारदमन। नानी दमन क्षेत्र में तांबे की डकैती की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी बदरे आलम महमूद आलम खान उर्फ बिल्डर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त परिसर में तांबे की डकैती को अंजाम दिया था। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी है।गिरफ्तार आरोपियों का विवरणपुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में—अकबर अली अहमद अली मणिहार (33 वर्ष), निवासी साईं आस्था बिल्डिंग, डूंगरी फलिया, करवड, वापी (मूल निवासी उत्तर प्रदेश)।कबीर उस्मान शेख (50 वर्ष), मजदूर, निवासी विरार मंसूरी नगर पूर्व, महाराष्ट्र (मूल निवासी मध्य प्रदेश)।बेतुल्लाह रुआब अली (50 वर्ष), मजदूर, निवासी अशोक नगर नारायण नगर, घाटकोपर, महाराष्ट्र (मूल निवासी उत्तर प्रदेश)।अब्दुलसलाम अब्दुलरब खान (38 वर्ष), निवासी फ्लैट नं. 102, सिल्वर हाइट, सुप्रीम अपार्टमेंट के सामने, खारीवाड़, नानी दमन।बदरे आलम महमूद आलम खान उर्फ बिल्डर (39 वर्ष), निवासी वाकन पाड़ा, वसई, नालासोपारा पूर्व, जिला पालघर, महाराष्ट्र।आपराधिक पृष्ठभूमिपुलिस के मुताबिक आरोपी अब्दुलसलाम अब्दुलरब खान पूर्व में भी कई मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ नानी दमन पुलिस स्टेशन में वर्ष 2017 और 2018 में आईपीसी की धाराओं 380, 454, 411, 34 तथा 380, 454, 511, 34 के तहत मामले दर्ज हैं।वर्तमान स्थितिआरोपी क्रमांक 1 से 3 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि आरोपी क्रमांक 4 और 5 पुलिस हिरासत में हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।दमन पुलिस ने कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like