वापी के भडकमोरा अंबेडकरनगर झुग्गी क्षेत्र के रहवासियों ने मूलभूत सुविधाओं के लिए वापी महानगर पालिका को सौंपा ज्ञापन।

वापी शहर के भडकमोरा क्षेत्र स्थित अंबेडकरनगर झुग्गी बस्ती के रहवासियों ने अपनी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर वापी महानगरपालिका के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पीने का पानी, सड़क, नाले (गटर) और सार्वजनिक शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की गई है।रहवासियों ने बताया कि इस झुग्गी बस्ती में लगभग 400 से 500 नागरिक पिछले 40-50 वर्षों से निवास कर रहे हैं। सभी भारतीय नागरिक होने के बावजूद उन्हें अब तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है, जो उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रत्येक नागरिक को जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है, जिसमें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार शामिल है। सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न निर्णयों में स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षित पर्यावरण को भी इसी अधिकार का हिस्सा माना गया है। इसके बावजूद अंबेडकरनगर के रहवासियों को इन सुविधाओं से वंचित रखा जाना सीधे तौर पर उनके मौलिक अधिकारों का हनन है।साथ ही अनुच्छेद 14 के तहत सभी नागरिकों को समानता का अधिकार प्राप्त है। रहवासियों का कहना है कि अन्य क्षेत्रों की तुलना में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है, जो समानता के अधिकार के विरुद्ध है।ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 47 के अनुसार जनस्वास्थ्य, पोषण स्तर और जीवन स्तर में सुधार करना राज्य और स्थानीय निकायों का कर्तव्य है। बरसात के दौरान झुग्गी क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है और खुले में शौच की मजबूरी के कारण महिलाओं व बच्चों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अंबेडकरनगर झुग्गी क्षेत्र में पेयजल, गटर व्यवस्था, पक्की सड़क और सार्वजनिक शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं, ताकि नागरिक सम्मानपूर्वक जीवन जी सके वार्डवासियों ने पेयजल व विकास कार्यों को लेकर दिया ज्ञापन, समयबद्ध कार्रवाई की मांगअंकलेश्वर। वार्ड क्षेत्र में पानी भराव की समस्या के स्थायी समाधान सहित विभिन्न बुनियादी मुद्दों को लेकर स्थानीय नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या को दूर करने के लिए कायमी ड्रेनेज व्यवस्था की जाए।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि अंकलेश्वर ग्रुपडेव क्षेत्र में किसी भी प्रकार का बलपूर्वक या बिना पूर्व सूचना के कार्य न किया जाए। भविष्य में यदि कोई विकास योजना लागू की जाती है तो पुनर्वसन और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित किए बिना कोई कार्रवाई न करने की मांग की गई है।नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि उपरोक्त मांगों पर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो वे संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। ज्ञापन में प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई गई है।ज्ञापन पर पूर्व कॉर्पोरेटर लछन भीमसिंह काठे, राष्ट्रीय मजदूर संगठन के प्रतिनिधि कालू पगारे, निलेश जावे, राहुल काठे और राहुल जाधव सहित अन्य नागरिकों के हस्ताक्षर दर्ज हैं।
Average Rating