वलसाड की शिक्षिका मेघा पांडे ने राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल।

वलसाड जिले की एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका मेघा पांडे ने राष्ट्रीय स्तर की पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा पावर लिफ्टिंग (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2026 में मेघा पांडे ने 52 किलोग्राम वर्ग में भाग लिया। कड़े मुकाबले के बीच उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।इस प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वावधान में किया गया था। देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच मेघा पांडे ने अपनी ताकत और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया।मेघा पांडे की इस उपलब्धि से वलसाड जिले में खुशी का माहौल है। उनके इस प्रदर्शन से जिले का गौरव बढ़ा है और अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिली है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Average Rating