वापी में जल आपूर्ति व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 22.62 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ।

वापी में जल आपूर्ति व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 22.62 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ।
Views: 189
1 0

Read Time:1 Minute, 28 Second

वापी महानगरपालिका द्वारा शहर के प्रत्येक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के तहत एक और महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत की गई है।माननीय कैबिनेट मंत्री कनुभाई देसाई की अध्यक्षता में छीरी और छरवाड़ा क्षेत्र के नागरिकों के लिए 22.62 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली “वॉटर सप्लाई डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन” परियोजना का विधिवत भूमिपूजन (खातमुहूर्त) किया गया।इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के हजारों परिवारों को शुद्ध एवं पर्याप्त मात्रा में पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे न केवल जल संकट में राहत मिलेगी, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।महानगरपालिका प्रशासन का कहना है कि आधुनिक आधारभूत ढांचे के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से वापी को एक आदर्श और सुविधायुक्त शहर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like