धवलभाई पटेल द्वारा दानह की महिला लेदर बॉल क्रिकेट खिलाड़ियों का सम्मान।

दानह की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को आईपीएल में देखना चाहता हूं – धवलभाई पटेलदादरा नगर हवेली की महिला लेदर बॉल क्रिकेट खिलाड़ियों का धावलभाई अरविंदभाई जी पटेल ने स्वयं सेवी संस्था उमिया गजानन परिवार भिलाड़ द्वारा अपने कार्यालय पर सम्मान किया गया जिसमें सभी दानह महिला खिलाड़ियों को पहली लेदर बॉल क्रिकेट टीम बनाने का एवं प्रतियोगिता में भागीदारी देने की शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया साथ ही दानह के साथ साथ दूसरे राज्यों की महिला खिलाड़ियों भरूच, वलसाड एवं नवसारी के साथ परस्पर खेल भावना का एक अच्छा नमूना प्रस्तुत किया की खेल भावना को जागृत रखना एवं सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार का सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया एवं दादरा नगर हवेली एवं दमन एवं दीव प्रशासन का भी आभार माना की पहली महिला लेदर बॉल क्रिकेट टीम प्रतियोगिता का आयोजन कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है जिससे युवा लड़कियों में छुपी हुई शक्ति जागृत होती है एवं आत्मबल को बढ़ावा मिलता है साथ ही धावलभाई पटेल ने बताया कि आने वाले समय में दानह की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को आईपीएल में देखना चाहता हूं जिससे सभी युवा लड़कियों को बढ़ावा मिलेइसमें मुख्य रूप से दानह महिला क्रिकेट टीम कोच सुधांशु शेखर के नेतृत्व में उपकप्तान संगीता यादव, संध्या वरठा, धनुश्री सुथार, ऋत्वि पुजारी, अजीजुलभाई एवं अमृता सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिसमें संगीता यादव ने दानह प्रशासन के साथ साथ धवलभाई पटेल एवं उनकी पूरी टीमें का इस सम्मान एवं सदैव महिला खिलाड़ियों का सहयोग के लिए पूरी टीम की तरफ से आभार माना।
Average Rating