दिल्ली में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।

दिल्ली में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
Views: 311
1 0

Read Time:2 Minute, 30 Second

दिल्ली से सुधीर कुमार

पूर्वी दिल्ली के पश्चिमी विनोद नगर स्थित गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आनन्दमयभारती फाउंडेशन एवं Federation of Social Organisation के संयुक्त प्रयास से तथा Angus Dunde India Private Limited के सीएसआर सहयोग से संपन्न हुआ।शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान मरीजों की निःशुल्क बीपी (ब्लड प्रेशर) एवं शुगर (मधुमेह) की जाँच की गई। साथ ही, चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया और जरूरतमंदों के बीच मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वयंसेवकों की टीम ने पूरे समर्पण के साथ लोगों की सेवा की। शिविर का उद्देश्य आम जनता, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया।इस अवसर पर बसन्त कुमार झा, अध्यक्ष, आनन्दमयभारती फाउंडेशन ने बताया कि संस्था निरंतर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का धन्यवाद किया और ऐसे शिविरों को नियमित रूप से आयोजित करने की अपेक्षा जताई। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like