गांधीनगर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ईंधन आपूर्ति की समीक्षा, स्थिति सामान्य।

गांधीनगर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ईंधन आपूर्ति की समीक्षा, स्थिति सामान्य।
Views: 127
1 0

Read Time:1 Minute, 54 Second

गांधीनगर। राज्य सरकार द्वारा आज गांधीनगर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी (LPG) की वर्तमान स्थिति की व्यापक समीक्षा की गई।बैठक के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि पूरे राज्य में फिलहाल एलपीजी, पीएनजी (PNG) तथा पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य बनी हुई है और सभी जगह पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। हालांकि, राज्य के कुछ क्षेत्रों में अफवाहों के चलते ईंधन की खरीद में अस्थायी बढ़ोतरी देखी गई थी।सरकार ने स्पष्ट किया कि ऐसी परिस्थितियों में भी ईंधन का समय पर पुनः आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसी प्रकार की कमी उत्पन्न न हो। सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक ईंधन की निरंतर उपलब्धता बनाए रखें और आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखें, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।राज्य सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें तथा घबराहट में आकर अनावश्यक खरीदारी से बचें, क्योंकि राज्य में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like